फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Woman passenger's leg amputated from Shatabdi Express

Agra News: शताब्दी एक्सप्रेस से महिला यात्री का पैर कटा

Thu, 08 Jan 2026 02:17 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 08 Jan 2026 02:17 AM IST
विज्ञापन
Woman passenger's leg amputated from Shatabdi Express
आगरा। आगरा कैंट स्टेशन पर दिल्ली से भोपाल जा रही शताब्दी एक्सप्रेस की चपेट में आ जाने से महिला यात्री का बायां पैर कट गया। वह चलती ट्रेन में चढ़ने का प्रयास कर रही थीं। शोर मचाने पर ट्रेन को रोका गया। घायल महिला को रेलवे अस्पताल में प्राथमिक उपचार देने के बाद एसएन मेडिकल कालेज इमरजेंसी भेज दिया गया। सीओ जीआरपी राजेश दीक्षित ने बताया कि दिल्ली की रहने वाली शीला गाैम (55) शताब्दी एक्सप्रेस से रानी कमलापति रेलवे स्टेशन, भोपाल (मध्य प्रदेश) जा रही थीं। सुबह तकरीबन 8:30 बजे ट्रेन कैंट स्टेशन के प्लेटफाॅर्म नंबर 1 पर पहुंची थीं। यहां पर ट्रेन का स्टापेज है।
विज्ञापन

शीला किसी काम से प्लेटफाॅर्म पर उतर गईं। उन्हें ट्रेन के रुकने का अंदाजा नहीं रहा। अचानक ट्रेन चलने लगी। यह देखकर वह ट्रेन में चढ़ने का प्रयास कर रही थीं। पैर फिसलने से वह रेलवे लाइन पर गिर गईं। हादसा देखकर यात्रियों ने शोर मचाया। ट्रेन को रोका गया।
विज्ञापन

रेलवे कर्मचारियों और आरपीएफ ने घायल शीला को बाहर निकाला। इसके बाद अस्पताल ले जाया गया। हादसे में उन्हें बायां पैर कट गया। वहीं शरीर पर अलग-अलग चोट भी लगीं। उन्हें एसएन मेडिकल कालेज इमरजेंसी में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जानकारी मिलने पर प्रतापपुरा, आगरा में रहने वाली बहन विंशी पहुंच गईं। जीआरपी ने स्टेशन पर लगे सीसीटीवी कैमरों को भी देखा। इसमें हादसा नजर आया है।
- ट्रेन चलते समय उतरे और चढ़ें नहीं
आगरा रेल मंडल की जनसंपर्क अधिकारी प्रशस्ति श्रीवास्तव ने बताया कि ट्रेन के आने से पहले एनाउंसमेंट कराया जाता है। ट्रेन के आने से पहले प्लेटफाॅर्म पर रेलवे लाइन से दूर हो जाएं। ट्रेन के रुकने पर चढ़े और उतरें। इस बारे में जगह-जगह पोस्टर भी लगाए जाते हैं। सोशल मीडिया के माध्यम से जागरूक किया जाता है। जब भीड़ अधिक होती है, तब आरपीएफ की ड्यूटी भी लगाई जाती है। वह यात्रियों की मदद करते हैं। लोगों को इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि ट्रेन के चलते समय न उतरे और न ही चढ़ना चाहिए। ऐसा करने से हादसे का शिकार हो सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed