फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Woman on her way to see a doctor dies after being hit by a dumper truck.

Agra News: डॉक्टर को दिखाने जा रही महिला की डंपर की टक्कर से मौत

Sun, 14 Jun 2026 02:15 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 14 Jun 2026 02:15 AM IST
विज्ञापन
Woman on her way to see a doctor dies after being hit by a dumper truck.
आगरा। हाथरस मार्ग स्थित टेढ़ी बगिया पर शनिवार को खंदौली से भतीजे के साथ बाइक पर डॉक्टर को दिखाने जा रही महिला को पीछे से डंपर ने टक्कर मार दी। महिला सड़क पर गिर गईं। डंपर की चपेट में आने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक वाहन छोड़कर भाग गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन

घटना शनिवार सुबह करीब 9 बजे टेढ़ी बगिया, हाथरस सड़क स्थित ईंट मंडी के पास की है। भरतपुर निवासी 50 वर्षीय ओमवती पत्नी महेश का मायका खंदौली क्षेत्र के नैनसुख गढ़ी गांव में है। वह इन दिनों मायके आई हुई थीं। शनिवार को वह अपने भतीजे जितेंद्र के साथ बाइक से डॉक्टर को दिखाने के लिए जा रही थीं। जैसे ही उनकी बाइक हाथरस मार्ग स्थित ईंट मंडी के पास पहुंची, तभी पीछे से तेज गति से आए डंपर ने बाइक में टक्कर मार दी।
विज्ञापन

ओमवती की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद आसपास के लोग जुट गए। भीड़ को एकत्रित होता देख आरोपी चालक डंपर को मौके पर छोड़कर भाग गया। जानकारी मिलते ही मृतका के परिजन और रिश्तेदार भी पहुंच गए। परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। डीसीपी सिटी सय्यद अली अब्बास ने बताया कि शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है। चालक की तलाश की जा रही है। डंपर को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed