फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   woman of the gang who broke into the house of former BJP MLA arrested whole family is a criminal

UP: भाजपा के पूर्व विधायक के घर में सेंध लगाने वाले गिरोह की महिला गिरफ्तार, पूरा परिवार है अपराधी

Thu, 03 Aug 2023 07:45 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Thu, 03 Aug 2023 07:45 PM IST
सार

मथुरा की पॉश कॉलोनी डेंपियर नगर में पूर्व विधायक चंदन सिंह के घर में सेंध लगाकर लाखों के जेवर और नकदी पर हाथ साफ करने वाले गिरोह की महिला सदस्य को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी महिला का बेटा और उसका साथी अब भी फरार हैं। 
 

विज्ञापन
woman of the gang who broke into the house of former BJP MLA arrested whole family is a criminal
महिला चोर गिरफ्तार

विस्तार

मथुरा  की पॉश कॉलोनी डैंपियर नगर में 12 जुलाई की रात पूर्व विधायक चंदन सिंह के घर चोरी करने वाले गिरोह की महिला सदस्य को भी पुलिस ने बृहस्पतिवार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी से एक पर्स व कुछ जेवरात बरामद किए हैं। दोपहर बाद उसे कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया। इस मामले में पुलिस चार आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। अब महिला का चौथा बेटा व उसका दोस्त फरार है। पुलिस इस गिरोह के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट में कार्रवाई करेगी।

विज्ञापन

सीओ सिटी अभिषेक तिवारी ने बताया कि गैंग के चार सदस्य सतीश पुत्र लक्ष्मण निवासी अधियाना, पानीपत, हरियाणा, भोला पुत्र नेत्रपाल निवासी शांति आश्रम, डैगरा, जमुनापार, इसके भाई गब्बर व रोहित की गिरफ्तारी मंगलवार देर रात पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान की थी। इन्हीं की निशानदेही पर बृहस्पतिवार को भोला की मां शारदा देवी को भी गिरफ्तार कर लिया अब शारदा के चौथे बेटे मनोज व उसके दोस्त की तलाश है।

विज्ञापन
विज्ञापन

चार और चोरियों का खुलासा

कोतवाली पुलिस ने गिरोह से पूछताछ के बाद चार अन्य चोरियों का खुलासा कर चोरी का माल बरामद किया है। इंस्पेक्टर कोतवाली संजय कुमार पांडेय ने बताया कि रिफाइनरी, महावन और सदर बाजार व वृंदावन में भी इस गिरोह ने चोरी करना स्वीकार किया है।

ये भी पढ़ें - Fake Currency: 200 और 500 के नकली नोट, कंप्यूटर से सीखा छापने का तरीका; देखकर अफसर भी हैरान

विज्ञापन

पूरा परिवार अपराध में लिप्त, अब संपत्ति होगी सीज

इंस्पेक्टर संजय कुमार पांडेय ने बताया कि गिरोह में परिवार की महिलाएं भी पुरुषों के साथ अपराध में बराबरी की भूमिका अदा करती हैं। शारदा देवी और उसकी चार बहू भी अपराध में रोहित, मनोज, भोला और गब्बर का साथ देती हैं। रिफाइनरी क्षेत्र में चोरी से पूर्व रोहित ने अपनी पत्नी के साथ बाइक पर बैठकर रेकी की थी। पुलिस की ओर से अब इनके खिलाफ गैंगस्टर एक्ट में कार्रवाई की जाएगी। इसके तहत इनके द्वारा अपराध से अर्जित की गई संपत्ति को सीज किया जाएगा। पूछताछ में खुलासा हुआ है कि गैंग ने हाल में एक प्लाट खरीदा है, जिसका चोरी की रकम से सौदा किया। इससे पूर्व एक लोडर वाहन खरीदा था, जिसे चोरी की वारदात में इस्तेमाल करते थे।
 
ये भी पढ़ें - UP: लेडी कांस्टेबल ने थाने में ही मुंशी को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, फाड़ दी वर्दी; वजह जानकर अधिकारी भी हैरान

सीसीटीवी के सहारे पकड़े गए अपराधी

पुलिस ने 20 दिन की मेहनत से इस वारादात का खुलासा किया। इसमें सीसीटीवी से मिले सुराग अहम रहे। इसके साथ ही जमुनापार इलाके के कुछ अपराधी, जो चोरी की वारदात को अंजाम देते हैं। उनको भी रडार पर लिया गया। दोनों कड़ियों को सर्विलांस के साथ जोड़ते हुए वारदात का खुलासा किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed