सनसनीखेज: कासगंज में पुत्र न होने पर पत्नी की हत्या, पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में लिया
कासगंज जिले में हत्या की सनसनीखेज वारदात हुई है। सहावर क्षेत्र में धारदार हथियार से गला रेतकर महिला की हत्या कर दी गई। पुलिस की प्राथमिक जांच में हत्या की जो वजह सामने आई है, वो चौंकाने वाली है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कासगंज के सहावर कोतवाली क्षेत्र में एक महिला की हत्या कर दी गई। शनिवार सुबह उसका शव गांव उधन्नपुर के बाहर खेत के समीप पड़ा मिला। उसका गला धारदार हथियार से रेता गया था। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। एसपी, एएसपी ने घटनास्थल का निरीक्षण किया।
मृतका के भाई की तहरीर पर पुलिस ने उसके पति के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पूछताछ के लिए उसे हिरासत में लिया गया। प्राथमिक जांच में सामने आया है कि आरोपी पति के किसी अन्य महिला से संबंध हैं। पत्नी से कोई पुत्र नहीं हुआ। तीन बेटियां हुई, जिनमें दो की मौत हो गई।
शनिवार सुबह सहावर पुलिस को सूचना मिली कि गांव उधन्नपुर में सुषमा (28) पत्नी गीतम सिंह की हत्या कर दी गई है। सूचना पर सहावर थाना प्रभारी राजकुमार मौके पर पहुंचे। एसपी रोहन प्रमोद बोत्रे, एएसपी अनिल सिसोदिया भी घटनास्थल पर निरीक्षण के लिए पहुंच गए।
मृतका के भाई ने दी तहरीर
महिला का लहूलुहान शव एक खेत के समीप मिला। महिला की धारदार हथियार से हत्या की गई थी। मामले में एसपी ने घटना के खुलासे के लिए चार टीमों का गठन किया। दोपहर बाद इस मामले में नया मोड़ आ गया। मृतका के परिजन सहावर थाने पहुंचे। उन्होंने मृतका के पति पर ही हत्या का आरोप लगाया। मृतका के भाई सत्यप्रकाश ने पुलिस को तहरीर दी।
सत्यप्रकाश ने कहा कि सुषमा के तीन पुत्रियां पूर्व में हुईं। दो की मृत्यु हो गई। अब तीन साल की पुत्री है। कोई पुत्र नहीं है। बहन के पुत्र नहीं हो रहा था। इसलिए बहनोई उसके साथ दुर्व्यवहार करता था। इसके अलावा बहनोई के किसी महिला से अवैध संबंध हैं। इसी के चलते सुषमा की हत्या कर दी। पुलिस ने मृतका के पति को हिरासत में ले लिया है।
एसपी रोहन प्रमोद बोत्रे ने बताया कि मृतका के भाई की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी पति को हिरासत में ले लिया गया है। भाई ने जो आरोप लगाए हैं, उसकी जांच की जा रही है।