{"_id":"5be01fe8bdec2269b7316f81","slug":"woman-murdered-in-firozabad-on-dhanteras","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"धनतेरस पर बड़ी वारदात, दिनदहाड़े घर में घुसकर महिला की हत्या, रसोई में मिली लाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धनतेरस पर बड़ी वारदात, दिनदहाड़े घर में घुसकर महिला की हत्या, रसोई में मिली लाश
न्यूज डेस्क, अमर उजाला फिरोजाबाद
Updated Mon, 05 Nov 2018 04:18 PM IST
विज्ञापन
मृतका पूनम अग्रवाल का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद के थाना उत्तर के मोहल्ला जैन नगर खेड़ा में सोमवार को दिनदहाड़े भारी वस्तु से प्रहार कर महिला की हत्या कर दी गई। हत्यारे फरार हो गए। घटना की जानकारी महिला के पुत्र के स्कूल से लौटने के बाद हुई।
त्योहार पर महिला की हत्या से पूरा इलाका दहल गया। सूचना मिलने के बाद एसएसपी सचिंद्र पटेल एवं एसपी सिटी सहित काफी फोर्स मौके पर पहुंचा। फॉरेंसिक और डॉग स्क्वायड ने घटनास्थल पर छानबीन की।
जैन नगर खेड़ा निवासी संजय अग्रवाल एक कारखाने में अकाउंटेंट का काम करते हैं। संजय (45) पत्नी और पुत्र शुभ अग्रवाल (11) के साथ जैन नगर में एक मकान में किराए पर रहते हैं। इसी मकान के पास वो अपना मकान बनवा रहे हैं।

लूटपाट के दौरान हत्या की आशंका
मकान के बाहर खड़े मोहल्ले के लोग
- फोटो : अमर उजाला
सुबह आठ बजे बेटा शुभ अग्रवाल स्कूल पढ़ने चला गया था। संजय भी ड्यूटी पर कारखाने चले गए थे। घर पर उनकी पत्नी पूनम अग्रवाल अकेली थी। सोमवार को दोपहर करीब दो बजे जब बेटा शुभ अग्रवाल स्कूल से घर लौटा तो घर का मुख्य दरवाजा खुला हुआ था।
अंदर जाकर देखा तो मां नहीं मिली। वो रसोई की ओर पहुंचा तो उसकी मां लहूलुहान अवस्था में पड़ी थी। वो चीखते हुए बाहर की ओर दौड़ा तो काफी लोग एकत्रित हो गए। उन्होंने घटना की जानकारी संजय अग्रवाल को दी।
घर पहुंचे संजय सहित कई लोग पूनम को उठाकर सरकारी ट्रामा सेंटर ले गए। चिकित्सक ने उसे यहां मृत घोषित कर दिया। महिला की दिनदहाड़े हत्या की जानकारी होते ही एसएसपी सचिंद्र पटेल, एसपी सिटी राजेश कुमार सिंह, सीओ सिटी संजय वर्मा सहित थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई।

लूट की घटना से इंकार
उन्होंने घटनास्थल की जांच पड़ताल की। मौके पर डॉग स्क्वाड की टीम के साथ फिंगर प्रिंट की टीम को बुला लिया। पति संजय अग्रवाल ने अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या की तहरीर दी है।
एसएसपी सचिंद्र पटेल ने कहा कि महिला की भारी वस्तु का प्रहार करके हत्या की गई है। हत्या के पीछे लूट के उद्देश्य की संभावना नजर नहीं आ रही है। महिला की हत्या संबंधी सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।
एसएसपी सचिंद्र पटेल ने कहा कि महिला की भारी वस्तु का प्रहार करके हत्या की गई है। हत्या के पीछे लूट के उद्देश्य की संभावना नजर नहीं आ रही है। महिला की हत्या संबंधी सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।