फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Woman murdered, body stuffed in a sack and thrown on Jawahar Bridge

Agra News: महिला की हत्या कर बोरे में भर जवाहर पुल पर फेंकी लाश

Sun, 25 Jan 2026 03:06 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sun, 25 Jan 2026 03:06 AM IST
विज्ञापन
Woman murdered, body stuffed in a sack and thrown on Jawahar Bridge
आगरा। थाना एत्माद्दौला क्षेत्र के जवाहर पुल पर शुक्रवार रात अज्ञात व्यक्ति एक महिला का शव बोरे में रखकर फेंक गया। महिला के शरीर पर चोटों के निशान हैं। पुलिस के अनुसार शव को यमुना में फेंकने की कोशिश की गई, लेकिन किसी राहगीर के आने पर हत्यारा शव को पुल पर ही फेंक कर भाग गया। शव की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

शुक्रवार रात एक बजे पुलिस कंट्रोल रूम को किसी अज्ञात व्यक्ति के जवाहर पुल पर बोरे में सामान रखकर फेंकने की शिकायत मिली थी। डीसीपी सिटी सैयद अली अब्बास दूसरे मामले की तफ्तीश के लिए क्षेत्र में ही थे। सूचना पर वह फोर्स केे साथ मौके पर पहुंचे। बोरा खोलने पर उसमें महिला का शव मिला। महिला की उम्र करीब 28 वर्ष है। उसके शरीर पर चोटों के निशान हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। माना जा रहा है कि कहीं और हत्या के बाद शव को यमुना में फेंकने के लिए लाया गया है। डीसीपी सिटी ने बताया कि महिला का शव फेंकने वाले की पहचान के लिए सीसीटीवी कैमरों की रिकार्डिंग देखी जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed