{"_id":"69ac902bf17fa7f9fb014039","slug":"woman-molested-in-apartment-fir-lodged-agra-news-c-364-1-ag11019-126056-2026-03-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: अपार्टमेंट में महिला से अभद्रता, प्राथमिकी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: अपार्टमेंट में महिला से अभद्रता, प्राथमिकी दर्ज
Sun, 08 Mar 2026 02:22 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Sun, 08 Mar 2026 02:22 AM IST
विज्ञापन
आगरा। न्यू आगरा थाना क्षेत्र के ट्यूलिप पैराडाइज सोसाइटी की डॉ. प्रियंका भारद्वाज ने प्राथमिकी दर्ज कराई है। उन्होंने पड़ोसियों पर गाली-गलौज करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है।
डॉ. प्रियंका ने पुलिस को बताया कि 5 मार्च की सुबह करीब 7:50 बजे सोसाइटी के अभिषेक सिंह, अश्वनी कांत भारद्वाज, अविनाश, रवि अग्रवाल, ब्रजेश सिंघल और एमएस त्यागी सुनियोजित तरीके से उनके घर पहुंचे। उस समय वह अपने बेटे के साथ घर पर थीं, पति बाहर गए थे। आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए दरवाजा तोड़ने और जान से मारने की धमकी दी। दरवाजा न खोलने पर उन्होंने अपनी पत्नियों को बुलाकर भी गाली-गलौज कराई। घटना सीसीटीवी कैमरों में रिकॉर्ड हुई है। थाना प्रभारी का कहना है कि प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। संवाद