फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Woman molested, beaten up for protesting

Agra News: महिला से छेड़छाड़, विरोध करने पर पीटा

Wed, 28 Jun 2023 11:18 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Wed, 28 Jun 2023 11:18 PM IST
विज्ञापन
Woman molested, beaten up for protesting

विज्ञापन
कासगंज। शहर की एक कालोनी में घर के बाहर बैठी महिला से छेड़छाड़ की गई। विरोध करने पर महिला की पिटाई कर दी गई। महिला ने पुलिस अधीक्षक से मामले की शिकायत की। एसपी के आदेश पर तीन आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।

शहर के एक कालोनी में 15 जून को महिला अपने घर के बाहर बैठी हुई थी। तभी गांव के ही हरिनारायन, लक्ष्मन, अर्चना, महिला के साथ गाली गलौज करते हुए छेड़छाड़ करने लगे। महिला ने उनका विरोध किया तो आरोपियों ने उसकी पिटाई कर दी। इस पर महिला ने बचाव के लिए चीख पुकार की। उसकी आवाज को सुनकर आस-पास के लोगों को आता देख आरोपी मौके से भाग गए। मामले में महिला ने पुलिस को तहरीर दी। जब कोई कार्रवाई नहीं हुई तो महिला ने एसपी से आरोपियों के खिलाफ शिकायत दी। पुलिस अधीक्षक के आदेश पर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। कोतवाली प्रभारी हरिभान सिंह ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है। शीघ्र ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed