फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Woman Missing From Telangana Found By Agra Police

पुलिस का एक पहलू यह भी, तेलंगाना की लापता महिला के परिजनों को तलाशा, लोग कर रहे सराहना

Tue, 17 Mar 2020 01:00 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Tue, 17 Mar 2020 01:00 PM IST
विज्ञापन
Woman Missing From Telangana Found By Agra Police
आगरा पुलिस के साथ तेलंगाना की महिला - फोटो : अमर उजाला
आगरा में तेलंगाना की एक महिला ट्रेन से आगरा आ गई। थाना शाहदरा क्षेत्र में दर-दर भटकने लगी। लोगों ने महिला को रोता देखकर पुलिस को सूचना दी। मगर, कोई उसकी भाषा नहीं समझ पाया। बाद में दरोगा रोहिताश सिंह ने टेलीग्राम पर नेशनल पुलिस के ग्रुप पर महिला का कागज पर लिखा नोट डाल दिया। इसके बाद तेलंगाना पुलिस ने संपर्क कर परिजनों को ढूंढ निकाला गया।
विज्ञापन


शाहदरा पर शनिवार शाम को सात बजे एक महिला बैठी हुई थी। लोगों ने उससे पूछताछ की, लेकिन लोग उसकी भाषा ही नहीं समझ पा रहे थे। इस पर पुलिस को सूचना दी। पुलिस उसे थाने पर ले आई। रविवार को पुलिसकर्मियों ने महिला से कागज पर पता लिखवाया। यह तेलुगू में लिखा था। 
विज्ञापन


दरोगा रोहिताश सिंह ने उसे टेलीग्राम पर संचालित नेशनल पुलिस ग्रुप पर डाल दिया। बाद में ग्रुप के सदस्यों ने कागज पर लिखी भाषा के बारे में पता किया। आंध्र प्रदेश और तेलंगाना के पुलिस अधिकारियों ने महिला से बात की।
विज्ञापन
विज्ञापन


थाना प्रभारी निरीक्षक उदयवीर मलिक ने बताया कि महिला तेलंगाना के कदवाल जिला स्थित थाना जोगुलंबा के गढ़वाल टाउन की रहने वाली लक्ष्मी पत्नी आदिनारायण थी। इस पर पुलिस ने थाना पुलिस से संपर्क कर लिया। 


पुलिस ने बताया कि लक्ष्मी की गुमशुदगी दर्ज है। वह एक सप्ताह पहले लापता हुई थी। बाद में पति से संपर्क हो गया। महिला के परिजन ट्रेन से आगरा के लिए चल दिए हैं। आगरा पुलिस के इस कार्य की तेलंगाना पुलिस ने सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed