फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   woman made video at police station and threatened to commit suicide

UP: 'आत्महत्या करती हूं तो पुलिस..', थाने में महिला ने बनाया वीडियो; पति से विवाद में सुनवाई नहीं करने का आरोप

Mon, 05 Jan 2026 10:29 AM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: अरुन पाराशर Updated Mon, 05 Jan 2026 10:29 AM IST
सार

पति से विवाद के मामले में सुनवाई नहीं होने से परेशान महिला ने थाने में खड़े होकर वीडियो बनाया। कहा कि वह आत्महत्या करती है तो इसके लिए पुलिस जिम्मेदार होगी। पुलिस उसकी कोई मदद नहीं कर रही है।

विज्ञापन
woman made video at police station and threatened to commit suicide
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के थाना बासौनी में रविवार को एक महिला ने वीडियो बनाया। इसे सोशल मीडिया पर भी डाल दिया। इसमें महिला ने कहा कि यदि वह आत्महत्या करती है तो बासौनी पुलिस जिम्मेदार होगी। उसे परेशान किया जा रहा है। अपने हक की लड़ाई लड़ रही हूं। पति साथ नहीं रख रहा। पति को कानून ने जेल भेजा है, पुलिस हेल्प नहीं कर रही। उससे अभद्रता की जा रही है।
विज्ञापन


बासाैनी की रहने वाली कमलेश गहलोत का गांव बड़ोस निवासी पति राम सेवक से विवाद चल रहा है। 13 साल से दोनों में विवाद चल रहा है। कोर्ट में तलाक का मुकदमा चल रहा है। इस मामले में 23 जनवरी को सुनवाई होनी है। 20 दिसंबर को कमलेश ने 112 पर काल किया था। कहा था कि उसकी सुनवाई नहीं हो रही है। इस कारण पिनाहट घाट पर जान देने जा रही है। इसकी जानकारी पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस समझाकर ले आई। रविवार को पति-पत्नी को पुलिस ने थाना बासाैनी बुलाया था। 
विज्ञापन


पुलिस ने दोनों पक्षों से बातचीत की। पति ने पत्नी को साथ रखने से इंकार कर दिया। इस पर महिला ने वीडियो बनाया। एसओ बासौनी सतेंद्र पाल सिंह ने बताया कि पति-पत्नी को समस्या सुनने एवं उसके समाधान के लिए बुलाया था। मगर बात नहीं बन सकी। एसीपी पिनाहट गिरीश कुमार पति-पत्नी का विवाद चल रहा है। दोनों को समझाया गया है। महिला ने फिलहाल कोई लिखित शिकायत नहीं की है। अगर, तहरीर देंगी तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी। एक बार फिर पीड़िता को बुलाकर काउंसिलिंग की जाएगी। मामला परिवार परामर्श केंद्र भेजा जाएगा। महिला ने वीडियो बनाकर वायरल किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मेरी सुनवाई नहीं की जा रही है
महिला ने एक मिनट आठ सेकंड का वीडियो बनाया है। इसमें वो कह रही हैं कि मैं थाना बासौनी में खड़ी हूं। एसओ ने फोन करके बुलाया है। पति थाने में आ गए हैं। उन्हें बैठाया जा रहा है। मैं खुले में खड़ी हुई हूं। मेरी सुनवाई नहीं की जा रही है। अगर मैं मजबूरन होकर आत्महत्या करती हूं तो बासौनी पुलिस जिम्मेदार होगी। मुझे बहुत परेशान किया है। उल्टा भी बोला जा रहा है। इंस्पेक्टर साहब बोल रहे हैं कि तुमने अपने पति को जेल भेज दिया है। तो तुम्हारा घर कैसे बसा देंगे। मैंने पति को जेल नहीं भेजा है। पति को जेल कानून ने भेजा है। मैं अपने अधिकार की लड़ाई लड़ रहीं हूं। मैं अपने हक के लिए गई थी। मगर नहीं रख रहे हैं। पुलिस लेकर गई। मैं अपने अधिकार की लड़ाई लड़ रही हूं। पुलिस मझे उल्टा धमकी दे रही है। मेरे से पुलिस अभद्रता कर रही है। उल्टा सीधा बोला जा रहा है।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed