फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Woman Made Tiktok video With Boyfriend Onnline Dating Site Husband Clashs

समंदर किनारे लापता पत्नी ने दोस्त संग बनाया टिक-टॉक, पति ने देखा तो उड़ गए होश

Tue, 04 Feb 2020 10:45 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Tue, 04 Feb 2020 10:45 AM IST
विज्ञापन
Woman Made Tiktok video With Boyfriend Onnline Dating Site Husband   Clashs
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
दिल्ली की एक महिला की दोस्ती ऑनलाइन डेटिंग साइट के माध्यम से महाराष्ट्र के युवक से हो गई। महिला का मायका सदर क्षेत्र में है। वह एक महीने पहले मायके आई। इसके बाद युवक से मिलने नासिक पहुंच गई। उसके साथ समुद्र किनारे टिक-टॉक वीडियो भी बनाया।
विज्ञापन


उसके साथ ही रहने लगी। उधर, परिजन उसकी तलाश कर रहे थे। 15 दिन पहले पति ने पत्नी का वीडियो देख लिया। इस पर उसने पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने जांच शुरू कर दी। बाद में महिला वापस आ गई। अब पति उसे साथ रखने के लिए तैयार नहीं है।
विज्ञापन


थाना सदर क्षेत्र की रहने वाली महिला की शादी साल 2017 में दिल्ली के युवक से हुई थी। उनका एक बेटा भी है। दो महीने पहले महिला की दोस्ती ऑनलाइन डेटिंग साइट पर महाराष्ट्र के युवक से हो गई। वह युवक से फोन पर बात करती।
विज्ञापन
विज्ञापन

Woman Made Tiktok video With Boyfriend Onnline Dating Site Husband   Clashs
TikTok (Symbolic)
एक महीने पहले महिला मायके आई। अपने बेटे को मां के पास छोड़ दिया। इसके बाद ससुराल जाने की कहकर चली गई। उसने दिल्ली तक के लिए ओला कैब बुक कराई थी। मगर, ससुराल जाने के बजाये नासिक चली गई। मायके वालोें ने पता किया तो पति ने घर पहुंचने से इनकार कर दिया।

इस पर महिला की तलाश शुरू कर दी गई। महिला का फोन भी नहीं लग रहा था। पति ने ससुरालियों पर पत्नी को गायब करने का आरोप लगाया और सीओ सदर से शिकायत की। 

15 दिन पहले पति ने पत्नी का टिक-टॉक पर वीडियो देखा। यह वीडियो समुद्र किनारे का था। इसमें एक युवक भी उसके साथ नजर आ रहा था। इस पर पति ने सीओ सदर को जानकारी दी। पुलिस ने महिला के मोबाइल की कॉल डिटेल निकलवाई। उसकी नासिक के युवक से बात हुई थी। युवक से बात करने पर महिला से संपर्क हो गया। वह आने के लिए तैयार हो गई। तीन दिन पहले वह वापस आ गई।

रविवार को पति-पत्नी को बुलाया गया। पति का कहना था कि पत्नी की दोस्ती युवक से है। वह उसे साथ नहीं रखेगा। मगर, पत्नी ने पति के आरोप को गलत बताया। कहा कि वह बस अपने मित्र से मिलने गई थी। वह पति के साथ ही रहना चाहती है। हालांकि समझौता नहीं होने पर महिला अपने मायके चली गई। 
 

मोबाइल पर बात और टिक-टॉक वीडियो से बढ़ रही दूरी 
दो महीने पहले सदर क्षेत्र की युवती का वीडियो बनाकर दोस्त ने टिक-टॉक पर डाल दिया था। उसकी शादी सात महीने पहले ही हुई थी। इसका पता पति को चल गया था। पति-पत्नी में रार पैदा हो गई थी। एक साल पहले जगदीशपुरा क्षेत्र की दंपती के बीच रार हुई थी।

पति जब भी घर पहुंचता था, तब पत्नी मोबाइल पर बात करते हुए मिलती थी। हर बार पत्नी कहती थी कि मायके वालों से बात कर रही हूं। पति के मोबाइल छीनने पर विवाद हुआ था। जुलाई 2019 में एत्माद्दौला के सुदामापुरी मेें एक महिला की हत्या कर दी गई थी।

महिला अपने मायके के गांव के युवक से फोन पर बात करती थी। यह बात पति को बुरी लगती थी। इस पर झगड़ा होता था। आरोप है कि पति ने पत्नी को मच्छर मारने का केमिकल पिला दिया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed