फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   woman kills with axe by younger brother of her husband in mainpuri

Murder in Mainpuri: कुल्हाड़ी से प्रहार कर छत पर सो रही भाभी की हत्या, आरोपी देवर फरार

Wed, 18 May 2022 10:44 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला नेटवर्क, मैनपुरी
अमर उजाला नेटवर्क, मैनपुरी Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 18 May 2022 10:44 AM IST
सार

नवीगंज चौकी के गांव छबीलेपुर में महिला की हत्या से सनसनी फैल गई। वारदात के बाद आरोपी देवर फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है। 

विज्ञापन
woman kills with axe by younger brother of her husband in mainpuri
घटनास्थल पर जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मैनपुरी के थाना बेवर क्षेत्र में मंगलवार देर रात को नवीगंज चौकी के गांव छबीलेपुर में छत पर सो रही महिला की निर्मम तरीके से हत्या कर दी गई। आरोप मृतका के देवर पर लगा है। आरोपी ने कुल्हाड़ी से प्रहार कर हत्या की वारदात को अंजाम दिया। इसके बाद वह फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने रात को ही शव को मोर्चरी में भिजवा दिया। पुलिस घटनास्थल की जांचकर जानकारी जुटा रही है। हत्या की वजह अभी स्पष्ट नहीं हुई है। 

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक गांव छबीलेपुर में राजू, शिवराज, वीरराज, देवराज चार भाई थे। इनमें से वर्ष 2006 में राजू की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी, जिसके बाद राजू की पत्नी गीता उर्फ पुष्पा (39वर्ष) देवर शिवराज के साथ रहने लगी। परिवार संयुक्त रूप से रहता है। बताया जा रहा है कि राजू की मौत का क्लेम मिला था, जिसको शिवराज ने मकान के निर्माण आदि में लगा दिया। गीता रुपयों के बंटवारे की मांग करती थी।

विज्ञापन

तीन दिन पहले आरोपी के खिलाफ दी थी तहरीर 

जिसका वीरराज विरोध कर रहा था। इस बात को लेकर कई बार गीता और वीरराज का विवाद भी हुआ। तीन दिन पूर्व गीता ने वीरराज के खिलाफ कहासुनी और गालीगलौज करने की तहरीर थाने में दी थी। जिस पर चौकी पुलिस ने वीरराज का शांतिभंग में चालान भी किया गया था। मंगलवार रात गीता अपने बच्चों समेत छत पर सोई हुई थी। रात तकरीबन एक बजे वीरराज सीढ़ी लगाकर छत पर चढ़ आया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

woman kills with axe by younger brother of her husband in mainpuri
मृतका के परिजनों से पूछताछ करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

कुल्हाड़ी से किए ताबड़तोड़ प्रहार 

वीरराज ने गीता के सिर पर कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ प्रहार कर दिए, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हत्या के बाद वीरराज शव को छिपाने के उद्देश्य से कहीं ले जा रहा था, तभी गीता की 13 वर्षीय पुत्री जाग गई। उसके शोर मचाने पर परिजन जाग गए। इस पर आरोपी शव को छोड़कर मौके से फरार हो गया। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। जिसके बाद चौकी प्रभारी रिंकेश शर्मा और थाना प्रभारी नरेंद्र शर्मा मय पुलिसबल के मौके पर पहुंच गए।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी रखवा दिया। पुलिस ने घटनास्थल पर जांच पड़ताल की। आरोपी की तलाश जारी है। मृतका का पति ड्राइवर है। घटना के समय घर पर नहीं था। वहीं एक अन्य देवर देवराज भी बाहर रहकर प्राइवेट नौकरी करता है। मृतका के चार बच्चे है। इनमें तीन पुत्रियां और एक पुत्र है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed