फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Woman killed with sharp-edged weapon in Chanaura, husband accused

चनौरा में महिला की धारदार हथियार से हत्या, पति पर आरोप

Thu, 27 May 2021 09:34 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 27 May 2021 09:34 PM IST
विज्ञापन
Woman killed with sharp-edged weapon in Chanaura, husband accused
महिला की धारदार हथियार से हत्या, पति पर आरोप
विज्ञापन

मृतका के भाई ने पति के खिलाफ दी तहरीर
बुधवार रात हत्या के बाद आरोपी पति फरार
संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजाबाद। रामगढ़ थाना क्षेत्र के गांव चनौरा में महिला की धारदार हथियार से चेहरे पर वार कर हत्या कर दी। घटना के बाद से आरोपी पति फरार है। परिवारीजन हत्या का कारण नहीं बता सके।
रामगढ़ थाना क्षेत्र के गांव चनौरा निवासी रजनी देवी (50) की बुधवार रात पति श्याम सिंह कुशवाहा ने धारदार हथियार से हत्या कर दी। पत्नी की हत्या के बाद आरोपी पति पत्नी के शव को घर के अंदर ही छोड़कर भाग गया। महिला की हत्या की जानकारी बृहस्पतिवार सुबह आसपास के लोगों को उस वक्त हुई जब सुबह कोई घर से सुगबुगाहट नहीं हुई। ग्रामीण रजनी के घर के अंदर गए तो उसका शव खून से लथपथ जमीन पर पड़ा था। रजनी की हत्या की सूचना पर काफी संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए। सूचना पर सीओ सिटी हरिमोहन और रामगढ़ थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। इस बीच मृतका के परिवारीजन भी आ गए। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के साथ ही शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सीओ सिटी हरिमोहन ने बताया कि महिला की हत्या उसके पति ने धारदार हथियार से की है। हत्या का कारण परिवारीजन नहीं बता सके है। मृतका के भाई की तहरीर पर आरोपी पति के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी की तलाश के लिए टीम गठित कर दी गई है। आरोपी की गिरफ्तारी के बाद ही घटना के कारण का पता लग सकेगा।
विज्ञापन

एक वर्ष पूर्व चनौरा में खरीदा था मकान
शव के साथ जिला अस्पताल पहुंचे रजनी के बड़े दमाद ब्रजेश ने बताया कि रजनी के तीन बेटियां है। उनके पुत्र नहीं है। रजनी मूलरूप से शिकोहाबाद थाना क्षेत्र के गांव दखनारा की रहने वाली है। एक वर्ष पूर्व रजनी और उसके पति श्याम सिंह कुशवाहा ने गांव चनौरा में मकान लिया था। रजनी ने तीनों बेटियों की शादी कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed