फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Woman killed in Atmadpur, rape threat

एत्मादपुर में युवती की हत्या, रेप की आशंका

Wed, 25 Mar 2015 02:00 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला
ब्यूरो, अमर उजाला Updated Wed, 25 Mar 2015 02:00 AM IST
विज्ञापन
हाईवे के किनारे बजरंग कोल्ड स्टोर के पास युवती की सिर कुचलकर हत्या कर दी गई। युवती के शरीर, गले पर चोट के निशान थे। आशंका है कि दुष्कर्म के बाद सिर पर पत्थर से प्रहार कर उसे मौत के घाट उतारा गया। युवती की शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हाउस भेजा है।
विज्ञापन

लोगों ने मंगलवार सुबह तकरीबन सात बजे करीब 20 वर्षीय युवती का शव पड़ा देखा। सूचना पर एसपीआरए बबीता साहू, सीओ अखिलेश भदौरिया मौके पर पहुंचे। हाईवे किनारे घास-फूंस में शव पड़ा था। युवती लाल सलवार सूट पहने हुई थी। गले में दुपट्टा था। सिर खून से लथपथ था। शव के पास पत्थर पड़े थे। दूसरा दुपट्टा शव के पास पड़ा हुआ था। शरीर पर भी चोट बताई जा रही हैं। कपड़े अस्त-व्यस्त होने से दुराचार करके शव को फेंके जाने की आशंका से भी इनकार नहीं किया जा सकता है। सूचना पर फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए। अधिकारियों का मानना है कि हत्या कहीं और कर शव को यहां फेंका गया है। हो सकता है कि पास पड़े पत्थर से सिर में चोट लगी हो।
विज्ञापन

इनसेट
दूसरा दुपट्टा किसका है?
भले ही युवती की शिनाख्त नहीं हो सकी, लेकिन शव के पास दो दुपट्टे मिले हैं। युवती के गले में पड़ा दुपट्टा अलग रंग का था, जबकि शव के पास पड़ा दुपट्टा सूट से मैच कर रहा था। पुलिस शिनाख्त के प्रयास करने में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed