{"_id":"67af7f300055a9a2fc0138f9","slug":"woman-kept-hungry-and-thirsty-after-demand-for-car-not-met-accused-of-murder-mainpuri-news-c-174-1-sagr1036-131993-2025-02-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: कार की मांग पूरी न होने पर महिला को भूखा-प्यासा रखा, हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: कार की मांग पूरी न होने पर महिला को भूखा-प्यासा रखा, हत्या का आरोप
Fri, 14 Feb 2025 11:06 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Fri, 14 Feb 2025 11:06 PM IST
विज्ञापन
मृतका शिवी का फाइल फोटो।
मैनपुरी। कार की मांग पूरी न होने पर विवाहिता को प्रताड़ित किया गया। उसे भूखा प्यासा रखा गया। मांग पूरी न होने पर बृहस्पतिवार को ससुरालीजन ने उसे मार डाला। मोहल्ला कटरा की रहने वाली महिला शिवी के भाई ने पति और अन्य ससुरालीजन के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया है। सूचना पर सीओ सिटी संतोष कुमार सिंह ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जानकारी ली। शव का पोस्टमार्टम कराया।
कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला कटरा निवासी शिवी वर्मा (26) की बृहस्पतिवार की शाम को संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। इसके बाद पति और ससुरालीजन शव को पड़ा छोड़ कर भाग गए। जानकारी मिलने के बाद मायके पक्ष के लोग आए और पुलिस को सूचना दी। मौके पर जांच करने पहुंचे सीओ सिटी को मृतका शिवी के भाई सुमित वर्मा निवासी महाराणा प्रताप नगर जनपद एटा ने बताया कि बहन की हत्या की गई है। बताया कि पांच साल पहले बहन की शादी मोहल्ला कटरा निवासी मिलन वर्मा उर्फ दीपक के साथ की थी। शादी के बाद ससुर अवधेश वर्मा, सास पूनम वर्मा, मिलन, देवर गौरव और ननद खुशी वर्मा दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित करती आ रही थीं। बहन ने जब इस बारे में बताया तो ससुरालीजन को समझाने का प्रयास किया लेकिन वह लोग हरकतों से बाज नहीं आए। बृहस्पतिवार को बहन ने फोन कर बताया कि ससुरालीजन उसको पीट रहे हैं। उसे खाने के लिए भी कुछ नहीं देते हैं। शिवी को पति और अन्य ससुरालीजन ने मार डाला है। पुलिस ने शुक्रवार को पैनल से शव का पोस्टमार्टम कराया। आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है।
बच्चे को भी ले गए ससुरालीजन
पोस्टमार्टम हाउस पर मौजूद मृतका के परिजन ने बताया कि शिवी की शादी पांच साल पहले हुई थी। उसका साढे तीन साल का बेटा है। बेटे को ससुरालीजन अपने साथ ले गए हैं। शिवी के बच्चे को उनको दिलाया जाए, ताकि मां की मौत के बाद वह लोग उसकी परवरिश कर सकें।