फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   woman jumped into Yamuna several times insistence of giving her life

Agra: 'छोड़ दो मुझे, मरना है...', जान देने की जिद में कई बार यमुना में कूदी महिला, छूटे पुलिस के पसीने 

Tue, 12 Jul 2022 12:07 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Tue, 12 Jul 2022 12:07 AM IST
सार

बटेश्वर में यमुना के घाट पर एक  महिला ने गोताखोरों को ही नहीं, बल्कि पुलिस को भी परेशान कर दिया। एक बार नदी में कूदने के बाद उसे बाहर निकाला गया, तो वह फिर से कूद गई। इसके बाद वह जिद पर अड़ गई, कि उसे मरना है।

 

विज्ञापन
woman jumped into Yamuna several times insistence of giving her life
यमुना में कूदने की जिद करती महिला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में बाह बटेश्वर पहुंची 55 साल की महिला जान देने की जिद पर सोमवार दोपहर कई बार यमुना में कूदी। घाट पर मौजूद गोताखोर और श्रद्धालुओं ने महिला को नदी से निकाला। जिंदा नहीं रहने की बात कहकर यमुना में कूदने वाली महिला की सूचना पर बटेश्वर चौकी प्रभारी विपिन कुमार मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक महिला ने पुलिस से छूट कर भी यमुना में कूदने की कोशिश की। महिला के इस हंगामे को देख मौके पर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जुट गई। वह अपने बारे में किसी को भी कुछ भी नहीं बता रही थी। लोग भी परेशान थे और बार-बार उससे घरवालों की जानकारी  लेने का प्रयास कर रहे थे।
विज्ञापन


पूछताछ में भी पुलिस को महिला घर का पता और जान देने की वजह नहीं बता रही है। करीब 2 घंटे बाद पुलिस महिला को बाह थाने ले आई। उसकी बांह पर शारदा लिखा हुआ है।  इंस्पेक्टर संजीव शर्मा ने बताया कि महिला अपने और परिवार के बारे में कुछ भी बताने को तैयार नहीं है। पहचान कराने के प्रयास किए जा रहे हैं। फिलहाल उस पर नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed