फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Woman involved in kidnapping and murder conspiracy arrested

Agra News: अपहरण और हत्या की साजिश में शामिल महिला गिरफ्तार

Sun, 09 Feb 2025 06:51 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sun, 09 Feb 2025 06:51 PM IST
विज्ञापन
Woman involved in kidnapping and murder conspiracy arrested
सांकेतिक
अपहरण और हत्या की साजिश में शामिल महिला गिरफ्तार
विज्ञापन

- जरामई निवासी युवक की प्रेम प्रसंग में हत्या का मामला
संवाद न्यूज एजेंसी

मैनपुरी। थाना दन्नाहार क्षेत्र के गांव जरामई में प्रेम प्रसंग में युवक लवकुश की हत्या और अपहरण की साजिश रचने वाली आरोपी महिला को पुलिस ने गिरफ्तार कर रविवार को जेल भेजा है। पुलिस इस मामले में पूर्व में 5 आरोपियों को भी जेल भेज चुकी है।

दन्नाहार क्षेत्र के गांव जरामई निवासी लवकुश को 17 जनवरी की शाम को गांव के रहने वाले योगेश, हंसराज, शिवम अपने साथ ले गए थे। वहां उसकी पिटाई करने के बाद गला दबाकर हत्या कर शव नहर में फेंक दिया था। मृतका की मां ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने जब खुलासा किया तो लवकुश की हत्या के पीछे प्रेम प्रसंग वजह सामने आई थी। आरोपी शिवम ने परिवार की एक युवती से प्रेम प्रसंग के चलते मां बबली, मौसी गुड्डी के साथ मिल कर लवकुश की हत्या की साजिश रची थी। अपने परिवार व दोस्त आशीष, गोपाल, हंसराज, योगेश को भी शामिल किया था। पुलिस ने इस मामले में शिवम, उसकी मां बबली व तीन साथियों को जेल भेजा था। वहीं साजिश में शामिल मौसी गुड्डी देवी फरार चल रही थी। रविवार को प्रभारी निरीक्षक थाना दन्नाहार वीरेंद्र पाल सिंह ने एक सूचना पर गुड्डी देवी को उनके घर से गिरफ्तार कर लिया। चालान करने के बाद आरोपी महिला को जेल भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed