{"_id":"69c04db47332e8a643032614","slug":"woman-injured-while-getting-off-bus-fir-lodged-against-driver-agra-news-c-421-1-sagr1004-4052-2026-03-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: बस से उतर रही महिला घायल, चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: बस से उतर रही महिला घायल, चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन
विज्ञापन
बाह। जरार चौकी के पास उतरते समय चलाई गई बस से गिरने और टकराने से घायल हुई महिला के मामले में उसके पिता ने लापरवाह चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। नगला ब्रज के बाबा भूप सिंह ने पुलिस को बताया कि 10 मार्च की दोपहर 12.44 बजे जरार पुलिस चौकी के पास बेटी सुमन रोडवेज बस से उतर रही थी। तभी चालक ने लापरवाही से बस को चला दिया, जिससे बस की खिड़की से गिर कर सुमन घायल हो गई। सुमन को इलाज के लिए बाह सीएचसी से इटावा रेफर कर दिया। जहां पर उसका इलाज चल रहा है। लापरवाही से बस की टक्कर से घायल हुई सुमन के हादसे के लिए जिम्मेदार चालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। बाह पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
बाइक की टक्कर से महिला घायल
बाह। आगरा इटावा स्टेट हाइवे पर नरहोली गांव के पास बिजौली की गीता घर जाने के लिए ऑटो का इंतजार कर रही थी। उन्होंने बताया कि पीछे से अनियंत्रित बाइक ने टक्कर मार दी। जिससे वह सड़क किनारे गिर कर घायल हो गई। चीख पुकार पर पहुंचे लाेगों की मदद से इलाज के लिए बाह सीएचसी पर भर्ती कराया। जानकारी पर परिजन भी अस्पताल पहुंच गये। सीएचसी पर प्राथमिक उपचार के बाद एसएन मेडीकल कॉलेज आगरा के लिए रेफर कर दिया।