फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   woman in agra forced to confined in her home by eveteaser

मनचले के खौफ से महिला घर में कैद, बाहर निकले तो करता है अश्लील इशारे

Wed, 11 Oct 2017 03:11 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला आगरा
ब्यूरो/अमर उजाला आगरा Updated Wed, 11 Oct 2017 03:11 PM IST
विज्ञापन
woman in agra forced to confined in her home by eveteaser
demo pic
आगरा में एत्माद्दौला के प्रकाश नगर में एक महिला मनचले के खौफ से घर में कैद होने पर मजबूर हो गई है। वह घर से बाहर नहीं निकल पा रही है। उसके साथ कई बार छेड़खानी हो चुकी है। उसने पुलिस से शिकायत भी की है। 
विज्ञापन


पुलिस मौके पर पहुंची भी, लेकिन तब तक वह भाग चुका था। इसके बाद पुलिस ने न केस दर्ज किया और न उसे पकड़ा। इसके चलते वह अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है।

बताया गया है कि महिला के शौहर का इंतकाल हो चुका है। उसे आरोपी अनिल उर्फ गुड्डू परेशान कर रहा है। महिला ने बताया कि वह कई बार अश्लील इशारे कर चुका है। सोमवार को सुबह अश्लील बातें कर रहा था। 
विज्ञापन
Trending Videos

पुलिस ने नहीं की कार्रवाई

तभी लोग आ गए, तो वह भाग गया। इसके बाद उसने शाम को छेड़खानी की। महिला का कहना है कि इस बार उसने 100 नंबर डायल किया। पुलिस आ गई। तब तक मनचला भाग चुका था। इसके बाद पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। 

महिला ने बताया कि उसके डर से अब वह घर के बाहर नहीं जा रही है। वह घर के आसपास ही मंडराता रहता है। उसके खिलाफ थाना पर तहरीर भी दी जा चुकी है। इसके बावजूद पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। वह और भी महिलाओं के साथ छेड़खानी कर चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed