{"_id":"6a107d02b248330b3d05ac87","slug":"woman-holds-milkman-hostage-and-extorts-money-2026-05-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: महिला ने ग्राहक बनकर किया कॉल, बंधक बनाकर दूधिए से वसूले 55 हजार; FIR दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: महिला ने ग्राहक बनकर किया कॉल, बंधक बनाकर दूधिए से वसूले 55 हजार; FIR दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस
Fri, 22 May 2026 09:28 PM IST
Arun Parashar
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Published by: Arun Parashar
Updated Fri, 22 May 2026 09:28 PM IST
सार
महिला ने कॉल कर रोजाना दो लीटर दूध देने के बहाने दूधिए को बताए गए पते पर बुलाया। इसके बाद दूधिए को बंधक बना लिया। जेल भिजवाने की धमकी दी। मामले मे पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आगरा के एकता क्षेत्र की रहने वाली महिला ने दूध का आर्डर देकर बुलाने के बाद दूधिए को बंधक बनाकर धमकाया और 55 हजार रुपये की वसूली कर ली। महिला के 8-10 साथियों ने खुद को गोरक्षक दल का पदाधिकारी बताकर जेल भिजवाने की धमकी दी। पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों की तलाश कर रही है।
गढ़सान, थाना सैंया निवासी अंकित शर्मा ने बताया कि वह पशुपालन कर दूध बेचने का काम करता है। 18 मई को मारुति सिटी के पास उसे एक निराश्रित गाय मिली, जिसे वह अपने घर ले आया। 19 मई की सुबह एक महिला ने कॉल कर रोजाना 2 लीटर दूध देने के बहाने उसे बताए गए पते पर बुलाया।
वहां पहले से बैठे 10-11 अज्ञात लोगों ने उसे एक मकान में बंधक बना लिया और खुद को गोरक्षक बताते हुए पिटाई लगाई। आरोपियों ने उस पर गायों को कसाइयों को बेचने का झूठा आरोप लगाया। बदमाशों ने उसका मोबाइल छीन लिया और छोड़ने के बदले एक लाख रुपये की मांग की। मजबूरी में पीड़ित ने अपने भाई और पिता को बुलाया, जिसके बाद आरोपियों ने 55 हजार रुपये लेकर उसे छोड़ा। पीड़ित ने गैंग के मुख्य आरोपियों में सनी यादव और रवि यादव का नाम बताया है। थाना प्रभारी एकता ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।