फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   woman had her husband killed out of love for her neighbor in Agra

पड़ोसी के लिए मरवा डाला पति: महिला से मिलने पहुंचा प्रेमी, उसी समय रची कत्ल की साजिश; दी रूह कंपाने वाली मौत

Fri, 03 Apr 2026 09:18 PM IST
Akash Dubey अमर उजाला नेटवर्क, सैंया (आगरा)
अमर उजाला नेटवर्क, सैंया (आगरा) Published by: Akash Dubey Updated Fri, 03 Apr 2026 09:18 PM IST
सार

बजरंग धाम कॉलोनी के पीछे खेत में अधजला शव मिला। मृतक की पहचान लोकेन्द्र के रूप में हुई। पुलिस ने पत्नी सोमवती और प्रेमी महेश को अवैध संबंधों के चलते लोकेन्द्र की हत्या कर शव जलाने के आरोप में गिरफ्तार किया।

विज्ञापन
woman had her husband killed out of love for her neighbor in Agra
पड़ोसी के प्यार में मरवा दिया पति - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बुधवार रात्रि करीब 8:30 बजे थाना सैंया के बजरंग धाम कॉलोनी के पीछे खेत में अधजला शव मिलने की सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा था। हाथ पर लिखे पत्नी के नाम से मृतक के भाई ने शव की शिनाख्त की। पुलिस ने पत्नी व प्रेमी से पूछताछ की तो मामला खुल गया। भाई की तहरीर के आधार पर पत्नी व प्रेमी और उसके साथी के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। 

विज्ञापन

थाना सैंया के खेरागढ़ सैंया मार्ग पर लोकेन्द्र अपनी पत्नी सोमवती व तीन बच्चों के साथ रहता था। लोकेन्द्र की शादी 18 वर्ष पूर्व इरादतनगर से हुई थी। लोकेन्द्र मजदूरी करके परिवार का पालन- पोषण करता था। लोकेन्द्र की पत्नी सोमवती की पड़ोस में रहने बाले महेश से दोस्ती हो गई। जिसके बाद महेश का घर पर आना-जाना लगा रहा। लोकेन्द्र को महेश का घर आना-जाना रास नहीं था तो आए दिन घर में क्लेश होने लगा। सोमवती ने महेश के साथ मिल कर लोकेन्द्र को मारने की साजिश रची।

विज्ञापन
विज्ञापन

बुधवार सुबह 11 बजे लोकेन्द्र रोज की तरह घर से निकला था। उसके बाद महेश सोमवती से मिलने घर पहुंचा और उसके पति की हत्या करने की साजिश रची। इसके बाद महेश व उसके साथी धर्मवीर ने लोकेन्द्र को बुलाया। उसके बाद तीनों लोग आगरा-ग्वालियर हाईवे स्थित बजरंग धाम कॉलोनी के पीछे खेतों पर शराब पीने गए।

विज्ञापन

जहां शराब पिलाने के बाद महेश व धर्मवीर ने लोकेन्द्र को मार डाला और शव पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। इसके बाद वह वहां से भाग गए। हत्या की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल शुरू कर दी। मृतक के हाथ पर पत्नी सोमवती का नाम लिखा था। जिससे गुरुवार को मृतक के भाई शिवचरण ने मृतक की शिनाख्त लोकेन्द्र के रूप में की।

पुलिस ने बताया कि मृतक के भाई शिवचरण की तहरीर के आधार प्रेमी महेश व उसके साथी के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। साथ ही मृतक की पत्नी सोनदेवी को हत्या में शामिल होने पर गिरफ्तार किया गया है। सभी को न्यायालय में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed