फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   woman gave birth to a child on the road in agra

एंबुलेंस नहीं आई, रास्ते में हुआ महिला का प्रसव, छात्रों की मदद से चारपाई पर पहुंची अस्पताल

Sat, 02 Jan 2021 12:14 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 02 Jan 2021 12:14 AM IST
सार

  • गर्भवती महिला को उसका पति बटेश्वर तक नाव पर लेकर आया। प्रसव पीड़ा बढ़ने लगी तो छात्रों की मदद से चारपाई पर महिला को लेकर अस्पताल पहुंचा। उससे पहले ही रास्ते में प्रसव हो गया। 

विज्ञापन
woman gave birth to a child on the road in agra
चारपाई पर महिला को अस्पताल ले जाते छात्र - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मिशन शक्ति के तहत सरकार महिलाओं को और सशक्त बनाने का प्रयास कर रही है, लेकिन अफसरों और कर्मचारियों की लापरवाही कई बार उनकी जिंदगी तक को संकट में धकेल देती है। ऐसा ही एक वाकया आगरा के बटेश्वर में गुरुवार को देखने को मिला, जब गर्भवती महिला ने सीएचसी (सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र) के बाहर रास्ते में बच्चे को जन्म दिया। 

विज्ञापन


गर्भवती महिला को अस्पताल तक लाने के लिए एंबुलेंस की सुविधा नहीं मिली। परिजन किसी प्रकार चारपाई पर लेकर उसे अस्पताल पहुंचे तो वहां डॉक्टर नहीं मिले। प्रसव के बाद में अस्पताल स्टॉफ ने महिला को भर्ती किया। 
विज्ञापन


एक्सक्लूसिव: आगरा में कुपोषण की चपेट में 'बचपन', छह ब्लॉकों में स्थिति ज्यादा चिंताजनक
विज्ञापन
विज्ञापन


यमुना पार के भरतार गांव निवासी ओमवती पत्नी कल्याण गुरुवार को प्रसव पीड़ा होने पर परिजन उसे बटेश्वर तक नाव से लाए। पति ने बताया कि उसके बाद एंबुलेंस के लिए फोन किया गया। काफी इंतजार के बाद भी एंबुलेंस नहीं आई। इस पर उसे चारपाई में लिटाकर अस्पताल लेकर जा रहे थे। लेकिन रास्ते में ही महिला ने बच्चे को जन्म दे दिया। इसके बाद किसी तरह उसे अस्पताल ले जाया गया। 

कोचिंग पढ़ने जा रहे छात्रों ने की मदद 
कोचिंग पढ़ने के लिए जा रहे छात्र आशीष यादव, शैलेश भदौरिया और आशीष शर्मा ने सड़क पर महिला को प्रसव पीड़ा से कराहते देखा तो वे मदद में जुट गए। एंबुलेंस नहीं मिलने पर छात्रों ने चारपाई से महिला को अस्पताल तक ले जाने में मदद की। 

सीएचसी प्रभारी जितेंद्र वर्मा ने बताया कि स्वास्थ्य केंद्र में महिला चिकित्सक न होने के कारण स्टाफ नर्स ही कार्यभार देख रही है। डॉक्टर के थोड़ा सा विलंब से पहुंचने की जानकारी मिली है। जच्चा और बच्चा दोनों ही स्वस्थ हैं। चिकित्सक के लेट पहुंचने के संबंध में जांच की जाएगी। 


अपने शहर की खबरों से अपडेट रहने के लिए पढ़ते रहिए amarujala.com । अमर उजाला आगरा के फेसबुक पेज को लाइक और फॉलो करने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed