फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   woman gave birth to a child in moving train

चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी: ब्रह्मपुत्र मेल में हुआ गर्भवती का प्रसव, महिला यात्रियों ने की मदद

Sat, 21 Nov 2020 12:03 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद/अलीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद/अलीगढ़ Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 21 Nov 2020 12:03 AM IST
विज्ञापन
woman gave birth to a child in moving train
ट्रेन (फाइल) - फोटो : amar ujala

पश्चिम बंगाल से दिल्ली जा रही ब्रह्मपुत्र मेल में गुरुवार रात को एक गर्भवती ने बच्चे को जन्म दिया। गर्भवती महिला अपने पति के साथ पश्चिम बंगाल से दिल्ली जा रही थी। ट्रेन के अलीगढ़ पहुंचने पर चिकित्सक ने महिला को प्राथमिक उपचार दिया गया। चिकित्सक ने बताया कि जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ हैं। 

विज्ञापन


गुरुवार की रात तकरीबन डेढ़ बजे ब्रह्मपुत्र मेल एक्सप्रेस टूंडला पहुंची थी। इसके रिजर्व कोच एस-2 में पश्चिम बंगाल के जनपद कुंज विहार थाना दीनाता, गांव सिंघमणि निवासी अल्ताफ मियां अपनी गर्भवती पत्नी सरजीना खातून के साथ यात्रा कर रहे थे। 
विज्ञापन



यह भी पढ़ें- तस्वीरें: 210 किमी तक विचरण करते हैं चंबल के घड़ियाल, शोध में सामने आई यह जानकारी
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रेन के टूंडला से कुछ दूर पहुंचने के बाद सरजीना को प्रसव पीड़ा होने लगी और उसकी तबियत बिगड़ती चली गई। अल्ताफ ने ट्रेन में तैनात टीटीई को जानकारी दी। टीटीई ने तत्काल सूचना मुख्य नियंत्रण कक्ष टूंडला को दी। इस बीच महिला यात्री प्रसव पीड़ा से कराहती रही। 

कोच में सवार अन्य महिला यात्री सरजीना की मदद के लिए आ गईं। उन्होंने चलती ट्रेन में सरजीना का प्रसव कराया। सरजीना ने बेटे को जन्म दिया। रात तकरीबन सवा दो बजे ट्रेन अलीगढ़ रेलवे स्टेशन पहुंची। वहां मौजूद रेलवे पुलिस ने रेल अधिकारियों को सूचना दी। 

यह भी पढ़ें- मिशन शक्ति: मथुरा में 11 साल की थानेदार ने परखी सुरक्षा व्यवस्था, पुलिसकर्मियों ने किया सैल्यूट

इस पर रेलवे चिकित्सक मंसूर अहमद ने महिला को प्राथमिक उपचार देने के बाद उसे जिला चिकित्सालय अलीगढ़ रेफर कर दिया। वहां उसका उपचार चल रहा है। चिकित्सक के अनुसार जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ हैं। एहितयात के तौर पर उन्हें भर्ती किया गया है। 


अपने शहर की खबरों से अपडेट रहने के लिए पढ़ते रहिए amarujala.com । अमर उजाला आगरा के फेसबुक पेज को लाइक और फॉलो करने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed