{"_id":"5c0041e6bdec22416555e530","slug":"woman-gave-birth-baby-in-bus-at-firozabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: चलती बस में गूंजी किलकारी, महिला ने बच्चे को दिया जन्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: चलती बस में गूंजी किलकारी, महिला ने बच्चे को दिया जन्म
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
Updated Fri, 30 Nov 2018 01:15 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अभी तक ट्रेन में प्रसव होने की घटनाएं सामने आती रही हैं, लेकिन गुरुवार को एक महिला ने बस में बच्ची को जन्म दिया। गर्भवती महिला पति और सास के साथ जयपुर से टूंडला आ रही थी। परिवारीजनों ने महिला को सीएचसी पर भर्ती कराया है।
थाना नगला सिंघी क्षेत्र के गांव ठार बंजारा निवासी रामप्रकाश जयपुर में चूड़ी, बिछिया और पायल बेचने का काम करता है। कुछ दिनों पहले वह गांव से पत्नी पूजा और मां प्रेमवती को भी जयपुर अपने पास ले गया था।
गुरुवार को वह जयपुर से टूंडला के लिए बस में सवार हुए थे। सास का कहना है कि बहू को प्रसव पीड़ा फतेहपुर सीकरी से होना शुरू हो गई थी। दोपहर करीब साढ़े तीन बजे हाईवे स्थित एफएच मेडिकल कॉलेज के सामने चलती बस में महिला ने बच्ची को जन्म दिया।
विज्ञापन
इस दौरान बस में सवार अन्य महिलाओं ने प्रसव कराया। बच्चे के होते ही बस में महिलाओं ने गीत-संगीत गाना शुरू कर दिया। लोगों की मदद से महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर भर्ती कराया गया। जहां महिला और बच्चे की देखरेख की जा रही है। चिकित्सकों के मुताबिक जच्चा-बच्चा दोनों पूरी तरह स्वस्थ हैं।