फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   woman found dead near yamuna expressway in mathura

यमुना एक्सप्रेस किनारे इस हाल में पड़ी मिली युवती की लाश, इलाके में फैली सनसनी

Sun, 17 Jun 2018 07:42 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला मथुरा Updated Sun, 17 Jun 2018 07:42 PM IST
विज्ञापन
woman found dead near yamuna expressway in mathura
युवती की लाश - फोटो : अमर उजाला
मथुरा के थाना नौहझील क्षेत्र में रविवार सुबह को यमुना एक्सप्रेसवे के किनारे युवती का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भिजवाया। 
विज्ञापन


लोगों ने रविवार सुबह को युवती का शव बाजना कट के पास पड़ा देखा। इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे लेकर घटनास्थल पर छानबीन की।   
विज्ञापन


प्रभारी निरीक्षक दुर्गेश कुमार ने बताया कि शव शनिवार देर रात को फेंका गया है। क्योंकि बाजना कट के पास जिस स्थान पर शव मिला है वहां रात को करीब दस बजे तक पुलिस का गश्ती दल गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

युवती की हत्या लूट के इरादे से नहीं की गई है। अगर लूट के लिए कत्ल होता तो सोने की अंगूठी और घड़ी को भी बदमाश ले जाते। पुलिस प्रेम प्रसंग में कत्ल मानकर चल रही है। 

युवती के गले में गमछा पड़ा है। पुलिस का मानना है कि इसी गमछे से युवती का गला घोंटा गया है। पहनावे से किसी अच्छे परिवार की लगती है और एनसीआर क्षेत्र की रहने वाली हो सकती है। 

शव की पहचान कराने के लिए आगरा और एनसीआर के सभी जिलों को युवती के शव के बारे में बता दिया गया है। परिवार वालों के आने के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed