{"_id":"6528ffddb5a25f47ad0a76e7","slug":"woman-found-alive-in-such-condition-in-river-ganga-unconscious-but-not-drowned-2023-10-13","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मौत भी न मार सकी: गंगा नदी में ऐसे हाल में मिली महिला, बेहोश हुई पर डूबी नहीं; गोताखोरों ने बाहर निकाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मौत भी न मार सकी: गंगा नदी में ऐसे हाल में मिली महिला, बेहोश हुई पर डूबी नहीं; गोताखोरों ने बाहर निकाली
Fri, 13 Oct 2023 01:59 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Fri, 13 Oct 2023 01:59 PM IST
सार
मार्निंग वॉक पर निकले लोगों ने एक महिला को गंगा नदी में देखा। सूचना पर पुलिस आ गई। महिला को बाहर निकाला गया। उसकी सांसें चल रही थीं।
विज्ञापन
महिला को नदी से बाहर निकालते गोताखोर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कासगंज में कादरगंज पुल के नीचे गंगा नदी के पानी में एक महिला दिखाई दी। दूर से देखने पर लग रहा था कि वो मर चुकी है, लेकिन उसकी सांसे चल रही थीं और वो पानी की ऊपरी सतह पर उतरा रही थी। मार्निंग वॉक पर निकले लोगों ने जब ये दृश्य देखा तो पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने तत्काल महिला को नदी से बाहर निकालकर उपचार के लिए अस्पताल भेजा। महिला कौन है और कहां से आई इस बारे में जानकारी अभी नहीं मिल सकी है।
विज्ञापन
यहां का है मामला
गंजडुंडवारा के थाना सिकंदरपुर वैश्य के अंतर्गत कादरगंज के पुल के उस पार एडीएम अब्दुल समद के बंगले के समीप 45 वर्षीय महिला गंगा में उतराती हुई मिली। शुक्रवार की सुबह जब लोग मॉर्निंग वॉक के लिए पुल पर निकले तो पुल के नीचे अर्धनग्न अवस्था में महिला दिखाई दी। लोगों ने सूचना पुलिस चौकी कादरगंज पर दी। चौकी प्रभारी नरेंद्र सिंह ने घटनास्थल पर पहुंच गए। उन्होंने गोताखोरों की मदद से महिला को नदी से बाहर निकलवाया। वो बेहोश अवस्था में पाई गई।
ये भी पढ़ें - यूपी: कपड़े की दुकान में चल रहा था ये अवैध धंधा, ग्राहकों को भनक तक नहीं लगी; पुलिस के पहुंचते ही मच गया बवाल

अस्पताल में कराई गई भर्ती
चौकी इंचार्ज ने एंबुलेंस को मंगाकर महिला को कादर चौक के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया है। महिला की उम्र लगभग 45 साल के करीब बताई गई है। जहां पुल से नीचे महिला पड़ी हुई थी वहां पुल के ऊपर उसकी दोनों चप्पल पड़ी हुईं थीं।
ये भी पढ़ें - वेश्यावृत्ति में लिप्त युवतियों की हकीकत: प्यार में अंधी न होती तो... ऐसे फंसी इस दलदल में, रुला देगी कहानी

पुल के ऊपर मिली चप्पलें
बताया गया है कि जिस पुल के नीचे महिला मिली, उसके ऊपर ही चप्पलें पड़ी हुईं थीं। अंदाजा लगाया जा रहा है कि यहीं से महिला ने छलांग लगाई। वहीं इस मामले में पुलिस का कहना है कि महिला के होश में आने के बाद मामला स्पष्ट हो सकेगा।