फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Woman fell on track, goods train passed over, narrowly escaped

Agra News: ट्रैक पर गिरी महिला, ऊपर से गुजर गई मालगाड़ी, बाल-बाल बची

Mon, 03 Jul 2023 12:14 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Mon, 03 Jul 2023 12:14 AM IST
विज्ञापन
Woman fell on track, goods train passed over, narrowly escaped
कासगंज। कहा जाता है कि मौत का समय और स्थान निश्चित है, जब तक समय और स्थान नहीं तय होता, कोई बाल भी बांका नहीं कर सकता। रविवार को यह बात चरितार्थ हुई, सुबह के समय शहर में हुई घटना के दौरान महिला बालबाल बची। घटना को देखने वाले अचंभे में रहे। हादसा था, एक महिला रेलवे ट्रैक पार करते समय गिर गई। तभी महिला ट्रैक से मालगाड़ी गुजर गई। इस दौरान लोगों ने मालगाड़ी रोकवाकर महिला को ट्रैक से बाहर निकाला गया। इस हादसे में मालगाड़ी से महिला को कोई चोट नहीं आई, लेकिन ट्रैक पर गिरने से उसके सिर में चोट आ गई। परिवार के लोग उसे अस्पताल ले गए। जानकारी के अनुसार शहर के आर्य नगर की रहने वाली महिला हरप्यारी (40) पत्नी लोकेंद्र कुमार अपने पति के साथ बरेली जाने के लिए निकली। इस दौरान जंक्शन पर जाने के लिए वह रेल लाइन पार कर रही थी। इस दौरान उसका पति पीछे रह गया था। तेज धूप और गर्मी के बीच जैसे ही वह ट्रैक पर पहुंची पीछे से आ रही मालगाड़ी ने हॉर्न दिया। हड़बड़ी में महिला ट्रैक पर गिर पड़ी। इस दौरान मालगाड़ी और उसके वैगन महिला के ऊपर से गुजर गई। क्रॉसिंग पर खड़े लोगों की नजर महिला के ऊपर पड़ी तो सभी की सांसे अटक गईं। चश्मदीद चिल्लाने लगे कि हिलना मत हिलना मत। मालगाड़ी का कुछ हिस्सा ही शेष रह गया। लोगों के शोर मचाने पर जबतक मालगाड़ी रुकी, कई बोगियां गुजर चुकी थीं। उसके बाद महिला को लोगों ने ट्रैक से बाहर निकाला। महिला के सिर में चोट लगी हुई थी और वह काफी घबराहट में थी। लोगों ने परिजनों को सूचना दी और महिला को चिकित्सालय ले जाया गया।
विज्ञापन


महिला के दांत में दर्द था। वह दवा लेने के लिए बरेली जाने को अपने पति के साथ स्टेशन पर आ रही थी। उसी समय वह ट्रैक पर हड़बड़ाहट में गिर पड़ी और मालगाड़ी ऊपर से गुजरने लगी। महिला के सिर में ट्रैक चोट लगी है। मालगाड़ी से कोई चोट नहीं आई। महिला को इलाज के लिए बरेली भेजा गया है।- सुशील कुमार, थाना प्रभारी, जीआरपी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed