फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   woman fell in love with the man of firozabad on phone call and left children and husband

मिस कॉल वाला प्यार: प्रेमी के लिए बच्चों और पति को छोड़ा, ग्वालियर से फिरोजाबाद पहुंची महिला, फिर हुआ यह

Wed, 19 Oct 2022 09:51 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 19 Oct 2022 09:51 AM IST
सार

ग्वालियर की महिला ने मिस कॉल के बाद हुए प्यार के लिए अपने बच्चों और पति को छोड़ दिया। वह प्रेमी से मिलने फिरोजाबाद पहुंच गई। यहां दोनों ने शादी कर ली। जब ग्वालियर पुलिस महिला को ढूंढते हुए यहां पहुंची तो पूरा मामला खुला। 

विज्ञापन
woman fell in love with the man of firozabad on phone call and left children and husband
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

मध्य प्रदेश के ग्वालियर की रहने वाली एक महिला की मिस कॉल आने के बाद फिरोजाबाद के युवक से दोस्ती हो गई। उसके बाद महिला अपने पति और दो बच्चों को छोड़कर एक माह पहले फिरोजाबाद आ गई। युवक से शादी कर उसके साथ रहने लगी। महिला की तलाश करते हुए सोमवार रात मध्य प्रदेश पुलिस ने मोहल्ला शांतिनगर में दबिश देकर महिला को बरामद किया, जबकि उसका प्रेमी भाग गया। 

विज्ञापन


ग्वालियर के थाना माधोपाल क्षेत्र की रहने वाली महिला के दो बच्चे हैं। महिला ने बताया कि पांच महीने पहले उसके फोन पर मिस कॉल आई थी। उसने उक्त नंबर पर कॉल की। उधर से युवक ने बात की। इसके बाद दोनों में अक्सर बात होने लगी। बातचीत के दौरान दोनों में दोस्ती हो गई, जो प्यार में बदल गई। 16 सितंबर को महिला अपने दोनों बच्चों व पति को छोड़कर फिरोजाबाद आ गई। 

विज्ञापन

महिला ने प्रेमी से कर ली शादी 

युवक महिला को अपने साथ रसूलपुर थाना क्षेत्र के मोहल्ला शांतिनगर ले गया। यहां दोनों ने विधि-विधान से शादी कर ली। महिला युवक के साथ उसकी पत्नी बनकर रहने लगी। उधर, महिला के लापता होने के बाद उसके पति ने ग्वालियर पुलिस को पूरे मामले से अवगत कराते हुए रिपोर्ट दर्ज करा दी। इस बीच पुलिस को जानकारी मिली कि महिला फिरोजाबाद में है।

विज्ञापन
विज्ञापन

महिला को ले गई ग्वालियर पुलिस 

सोमवार रात को मध्य प्रदेश पुलिस महिला के पति को लेकर रसूलपुर थाने पर पहुंची। थाना रसूलपुर पुलिस के साथ मोहल्ला शांतिनगर में दबिश देकर महिला को बरामद कर लिया। इस बीच युवक मौके से भाग गया। थानाध्यक्ष रसूलपुर कमलेश सिंह ने बताया कि महिला को मध्य प्रदेश पुलिस बरामद कर ले गई है। यहां दोनों ने शादी कर ली थी। वह युवक के साथ उसकी पत्नी बनकर रह रही थी।
 

UP News: फिरोजाबाद में वाहन चेकिंग के दौरान दरोगा की हत्या का प्रयास, दूसरी घटना में सीओ की कार को मारी टक्कर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed