{"_id":"6a3c424f26fffefae9082c86","slug":"woman-dies-under-suspicious-circumstances-murder-alleged-agra-news-c-25-1-agr1008-1093180-2026-06-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: संदिग्ध परिस्थिति में महिला की मौत, हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: संदिग्ध परिस्थिति में महिला की मौत, हत्या का आरोप
Thu, 25 Jun 2026 02:17 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Thu, 25 Jun 2026 02:17 AM IST
विज्ञापन
मृतका पूजा का फाइल फोटो
शमसाबाद। शमसाबाद के ग्राम गढ़ी शक्कन में बुधवार को संदिग्ध परिस्थिति में महिला की मौत हो गई। मायके पक्ष ने ससुरालीजन पर हत्या किये जाने का आरोप लगाया है।
ग्वालियर रोड गोपालपुर निवासी कपूर चंद के अनुसार, उन्होंने अपनी बेटी पूजा (25 वर्ष) की शादी 4 वर्ष पूर्व ग्राम गढ़ी शक्कन के करतार सिंह के साथ की थी। पिता का आरोप है कि शादी में दिए गए दहेज से ससुरालीजन संतुष्ट नहीं हुए। अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर बेटी को परेशान करने लगे। बुधवार दोपहर 2 बजे करीब ससुरालीजन ने सूचना देकर बेटी से मिलने के लिए बुलाया। वह माैके पर पहुंचे बेटी का शव कमरे में पड़ा मिला। माैके पर माैजूद पड़ोसियों ने बताया पूजा ने पंखे से लटक कर आत्महत्या की है। इधर, सूचना पर पहुंची पुलिस ने विवाहिता के शव काे पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। मृतका ने अपने पीछे एक दो वर्ष के बेटे को छोड़ा है। थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।