फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Woman dies under suspicious circumstances in agra

आगरा: विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत, एक साल पहले हुई थी शादी, दहेज हत्या का मुकदमा

Tue, 10 May 2022 06:49 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 10 May 2022 06:49 PM IST
सार

महिला की शादी 24 अप्रैल 2021 को हुई थी। शादी का अभी एक साल ही हुआ था। उसके पिता ने आरोप लगाया कि बेटी की हत्या हुई है। उसके शरीर पर चोट के निशान थे। 

विज्ञापन
Woman dies under suspicious circumstances in agra
विवाहिता का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के थाना एत्माद्दौला क्षेत्र के सुशील नगर में सोमवार शाम एक विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। उसकी शादी एक साल पहले हुई थी। मायका पक्ष ने मृतका के ससुरालवालों पर दहेज के लिए हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। 

विज्ञापन


थाना पिढ़ौरा के गांव गजनपुरा निवासी माखन सिंह ने बेटी गिरजा (19) की शादी 24 अप्रैल 2021 को मालोनी पोखर, खेरा राठौर निवासी रवि से की थी। पति संजय प्लेस स्थित एक इलेक्ट्रॉनिक शोरूम में नौकरी करता है। दोनों सुशील नगर में किराये पर कमरा लेकर रहते थे। 

विज्ञापन

मृतका के पति ने किया था फोन 

मृतका के पिता ने बताया कि सोमवार शाम रवि ने फोन किया। उसने बताया कि गिरजा ने फांसी लगा ली है। सुनते ही वह सकते में आ गए। उसके घर पहुंचे तो देखा गिरजा के शरीर पर चोट के निशान थे। सूचना पर आई पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

विज्ञापन
विज्ञापन

 
पिता ने आरोप लगाया कि ससुराल के लोग दहेज में कार और एक लाख रुपये की मांग कर रहे थे। इसके लिए बेटी का उत्पीड़न किया जाता था। सीओ छत्ता सुकन्या शर्मा ने बताया कि दहेज के लिए हत्या का आरोप लगाया गया है। इस पर पति सहित अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। साक्ष्य संकलन व विवेचना की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed