फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Woman dies under suspicious circumstances, allegation of dowry murder

Agra News: संदिग्ध अवस्था में मिला विवाहिता का शव, एक साल पहले हुई थी शादी

Sat, 06 Aug 2022 06:19 AM IST
आगरा ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: आगरा ब्यूरो Updated Sat, 06 Aug 2022 06:19 AM IST
विज्ञापन
Woman dies under suspicious circumstances, allegation of dowry murder
murder demo - फोटो : फाइल फोटो

आगरा  के थाना फतेहपुर सीकरी के ग्राम दूरा में शुक्रवार की दोपहर विवाहिता नीरज देवी (20) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। शव फंदे से लटकता मिला। मायकेवालों ने दहेज के लिए हत्या किए जाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

विज्ञापन


फतेहपुर सीकरी थाना क्षेत्र के गांव दूरा निवासी पत्थर मजदूर राजेश कुमार की पत्नी नीरज देवी का शव दोपहर घर में ही पंखे के हुक से फंदे पर लटकता मिला। सूचना पर मृतका के पिता दाताराम निवासी लल्लूपुरा, सैंया व मायके के अन्य लोग पहुंचे। उन्होंने दहेज के लिए फंदे से लटकाकर हत्या का आरोप लगाते हुए थाने में सूचना दी।

विज्ञापन

दहेज की मांग करते थे ससुरालीजन

पिता ने बताया कि नीरज की शादी एक वर्ष पूर्व की गई थी। शादी के बाद से ही ससुराल के लोग दहेज की मांग कर रहे थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

मुकदमा हुआ दर्ज

थानाध्यक्ष ने बताया कि तहरीर मिली है, जांच के बाद मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed