फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   woman dies, ten injured in Cars collision on yamuna expressway

मथुरा: यमुना एक्सप्रेसवे पर दो कारों की भिड़ंत में महिला की मौत, 10 लोग घायल

Sat, 23 Mar 2019 02:18 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 23 Mar 2019 02:18 PM IST
विज्ञापन
woman dies, ten injured in Cars collision on yamuna expressway
एक्सप्रेसवे पर हुए हादसे में क्षतिग्रस्त कारें - फोटो : अमर उजाला
मथुरा के जमुनापार क्षेत्र में शनिवार को यमुना एक्सप्रेसवे पर माइलस्टोन-105 के समीप दो कारों की भिड़ंत में महिला की मौत हो गई, जबकि दोनों कारों में सवार 10 लोग घायल हो गए। एक कार के गलत दिशा में आने से यह हादसा हुआ। टोल पुलिस ने घायलों को अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया और मृतक के परिजनों को सूचित किया।
विज्ञापन


एक कार नोएडा से आगरा की तरफ जा रही थी। इसी बीच आगरा की तरफ से सीएनजी भरवाने के बाद निकली ईको गाड़ी गलत दिशा में कार के सामने आकर टकरा गई। दोनों गाड़ियों में हुई भिड़ंत में कार सवार महिला मुन्नी देवी (50) पत्नी राजवीर सिंह निवासी ओमनगर, करन मोहल्ला फिरोजाबाद की मौत हो गई, जबकि 10 घायल हो गए। 
विज्ञापन


सूचना पर पहुंची टोल और जमुनापार पुलिस ने घायलों को आनन-फानन में अलग-अलग अस्पतालों के लिए भिजवाया। पुलिस ने मृतका के परिजनों को सूचित किया। टोल चौकी प्रभारी शिववीर सिंह ने बताया कि महिला की मौत हुई है और 10 लोग घायल हुए हैं। घायल टूंडला, फिरोजाबाद और दिल्ली के हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


घायलों में विशाल पाठक, अजय, दिनेश, तेजवीर सिंह, राहुल अग्रवाल, नवाब सिंह, जुगेंद्र गिरि, सुरेश निवासी एटा, सुरेश निवासी धानौली आगरा और हरीशंकर शामिल हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed