{"_id":"5c95f2c5bdec22146f51501f","slug":"woman-dies-ten-injured-in-cars-collision-on-yamuna-expressway","type":"story","status":"publish","title_hn":"मथुरा: यमुना एक्सप्रेसवे पर दो कारों की भिड़ंत में महिला की मौत, 10 लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुरा: यमुना एक्सप्रेसवे पर दो कारों की भिड़ंत में महिला की मौत, 10 लोग घायल
Sat, 23 Mar 2019 02:18 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sat, 23 Mar 2019 02:18 PM IST
विज्ञापन
एक्सप्रेसवे पर हुए हादसे में क्षतिग्रस्त कारें
- फोटो : अमर उजाला
मथुरा के जमुनापार क्षेत्र में शनिवार को यमुना एक्सप्रेसवे पर माइलस्टोन-105 के समीप दो कारों की भिड़ंत में महिला की मौत हो गई, जबकि दोनों कारों में सवार 10 लोग घायल हो गए। एक कार के गलत दिशा में आने से यह हादसा हुआ। टोल पुलिस ने घायलों को अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया और मृतक के परिजनों को सूचित किया।
एक कार नोएडा से आगरा की तरफ जा रही थी। इसी बीच आगरा की तरफ से सीएनजी भरवाने के बाद निकली ईको गाड़ी गलत दिशा में कार के सामने आकर टकरा गई। दोनों गाड़ियों में हुई भिड़ंत में कार सवार महिला मुन्नी देवी (50) पत्नी राजवीर सिंह निवासी ओमनगर, करन मोहल्ला फिरोजाबाद की मौत हो गई, जबकि 10 घायल हो गए।
सूचना पर पहुंची टोल और जमुनापार पुलिस ने घायलों को आनन-फानन में अलग-अलग अस्पतालों के लिए भिजवाया। पुलिस ने मृतका के परिजनों को सूचित किया। टोल चौकी प्रभारी शिववीर सिंह ने बताया कि महिला की मौत हुई है और 10 लोग घायल हुए हैं। घायल टूंडला, फिरोजाबाद और दिल्ली के हैं।
विज्ञापन
घायलों में विशाल पाठक, अजय, दिनेश, तेजवीर सिंह, राहुल अग्रवाल, नवाब सिंह, जुगेंद्र गिरि, सुरेश निवासी एटा, सुरेश निवासी धानौली आगरा और हरीशंकर शामिल हैं।