फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Woman dies of electrocution early in the morning on Rakshabandhan angry villagers surround electricity

Firozabad News: रक्षाबंधन पर सुबह-सुबह करंट लगने से महिला की मौत, आक्रोशित ग्रामीणों ने घेरा विद्युत उपकेन्द्र

Mon, 19 Aug 2024 01:12 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Mon, 19 Aug 2024 01:12 PM IST
सार

रक्षाबंधन पर महिला घर का काम कर रही थी। तभी करंट लगने से उसकी मौत हो गई। बिजली विभाग के अधिकारियों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने हंगामा किया। 
 

विज्ञापन
Woman dies of electrocution early in the morning on Rakshabandhan angry villagers surround electricity
हंगामा करते ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फिरोजाबाद के थाना फरिहा क्षेत्र में 33 केवी की लाइन की चपेट में आने से महिला गंभीर रूप से घायल हो गई थी। परिजन उसे आनन-फानन सरकारी ट्रामा सेंटर ले गए। जहां चिकित्सकाें ने मृत घोषित कर दिया। जानकारी पर परिजन ने ग्रामीणों के साथ हाथवंत फीडर पर हंगामा काटते हुए मार्ग जाम कर दिया। करीब तीन घंटे तक मार्ग जाम रहा। इस बीच चार थानों के फोर्स के साथ सीओ शिकोहाबाद मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन


फरिहा क्षेत्र के गांव अकबरपुर गीतम सिंह निवासी मलूकी देवी राठौर (45) सोमवार को रक्षाबंधन पर घर में पकवान बना रही थीं। इस बीच कुछ सामान लेने के लिए वह गांव की ही एक परचून की दुकान पर जा रही थीं। तभी रास्ते में टूटा हुआ बिजली का तार उनके पैरों में उलझ गया। तार में करंट होने के चलते महिला सड़क पर ही झटपटाती रही, लेकिन करंट दौड़ने के चलते कोई भी उसे बचाने की हिम्मत नहीं जुटा सका।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने विद्युत विभाग के अधिकारियों को घटना की जानकारी देते हुए आपूर्ति को बंद कराया। इसके बाद आनन-फानन में उसे एक अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। मृतका के चार पुत्र हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




 

ग्रामीणों ने किया हंगामा

महिला की मौत की खबर मिलते ही परिजन ग्रामीणों के साथ खैरगढ़ के हाथवंत फीडर पर पहुंच गए। उन्होंने जेई पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाकर हंगामा काटना शुरू कर दिया। आक्रोशित ग्रामीणों ने फिरोजाबाद-मुस्तफाबाद मार्ग को जाम कर दिया। सुबह करीब 11 बजे से दोपहर लगभग एक बजे तक हंगामा चलता रहा।

मामले की जानकारी पर सीओ शिकोहाबाद प्रवीन कुमार तिवारी खैरगढ़, मक्खनपुर, शिकोहाबाद और फरिहा पुलिस के साथ मौके पर पहुंच गए। उन्होंने परिजन को समझा-बुझाकर शांत करा दिया। तीन घंटे तक आक्राेशित परिजन हंगामा काटते रहे। बवाल जैसी स्थिति पैदा हो गई थी, लेकिन सीओ की सूझबूझ से मामला संभल सका।


फरिहा क्षेत्र के गांव अकबरपुर गीतम सिंह के ग्रामीणों का आरोप था कि हाथवंत फीडर के जेई ने गांव की लाइन को 11केवी की लाइन से जोड़ दिया है। इससे यह घटना हुई है। मामले की जानकारी एसडीएम को दे दी गई है। उन्हीं की ओर से मामले में अग्रिम कार्रवाई की जाएगा। -प्रवीन कुमार तिवारी, सीओ शिकोहाबाद

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed