{"_id":"5d8611848ebc3e93ad104aaa","slug":"woman-dies-in-bull-attack-in-mainpuri","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मैनपुरी: खेत से घर लौट रही थी महिला, रास्ते में सांड़ ने पटककर मार डाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मैनपुरी: खेत से घर लौट रही थी महिला, रास्ते में सांड़ ने पटककर मार डाला
Sun, 22 Sep 2019 12:33 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sun, 22 Sep 2019 12:33 AM IST
विज्ञापन
सुशीला देवी का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी के गांव कनेगी में खेत से लौट रही महिला पर सांड़ ने हमला कर दिया। ग्रामीणों ने किसी तरह सांड़ को वहां से भगाया, लेकिन तब तक महिला की मौत हो चुकी थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
थाना घिरोर क्षेत्र के गांव कनेगी निवासी दीनदयाल की पत्नी सुशीला देवी (46) शुक्रवार की शाम खेत पर फसल देखने के लिए गईं थीं। करीब छह बजे जब वो घर लौट रही थीं। तभी रास्ते में एक सांड़ ने उन पर हमला कर दिया।
महिला बचने के लिए भागी तो सांड़ ने कई बार उठाकर पटका। यह देख ग्रामीण लाठी डंडा और फावड़ा लेकर सांड़ को भगाने के लिए पहुंच गए। सांड़ को भागने के बाद घायल महिला को अस्पताल ले जाया गया, वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

आए दिन हो रहे सांड़ के हमले
मृतका के परिजनों का कहना है कि क्षेत्र में खुले में घूम रहे पशु आए दिन फसल बर्बाद करते हैं। रखवाली करने वाले किसानों पर हमले होते हैं, जिनमें अब तक जिले में कई लोग जान गंवा चुके हैं। लेकिन प्रशासन आवारा पशुओं से निपटने की कोई व्यवस्था नहीं कर सका है।
उधर, बिछवां क्षेत्र में एटा के थाना जसरथपुर के गांव नगला नया निवासी शौकीन सिंह शनिवार सुबह बाइक से मैनपुरी आ रहे थे। उनकी बाइक भनऊ पुल के पास पहुंची, तभी अचानक सांड़ आ गया। सांड़ से टकराकर शौकीन सिंह बाइक सहित गिर गया। इसमें वो घायल हो गया।