{"_id":"5f54b84e8ebc3e611474a1f7","slug":"woman-dies-during-treatment-in-firozabad","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"फिरोजाबाद : प्रसव के बाद उपचार के दौरान महिला की मौत, मायके वालों ने किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिरोजाबाद : प्रसव के बाद उपचार के दौरान महिला की मौत, मायके वालों ने किया हंगामा
Mon, 07 Sep 2020 12:11 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
Published by: मुकेश कुमार
Updated Mon, 07 Sep 2020 12:11 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Flickr
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद के टापाकलां में प्रसव के बाद महिला की उपचार के दौरान मौत हो गई। महिला के मायके वालों ने हंगामा किया। वे शव को अंतिम संस्कार के लिए अपने गांव ले जाना चाहते थे। थाना उत्तर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा। पुलिस को कोई तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन
थाना उत्तर क्षेत्र के टापाकलां निवासी पूनम देवी (23) पत्नी राहुल कुमार को प्रसव पीड़ा होने पर परिजनों ने तीन सितंबर को बंबा चौराहा स्थित प्राइवेट अस्पताल में ले गए थे। महिला ने एक बेटी को जन्म दिया। बेटी स्वस्थ पैदा हुई, लेकिन महिला की स्थिति बिगड़ती चली गई।
विज्ञापन
परिजन उसे आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज ले गए। उपचार के दौरान पांच सितंबर की देर रात पूनम की मौत हो गई। परिजन शव को टापाकलां ले आए और अंतिम संस्कार की तैयारी कर रहे थे। तभी पूनम के मायके वाले मैनपुरी थाना किशनी के गांव समाइनकटरा हिंदूपुरा से आ गए।
विज्ञापन
ससुरालवालों ने लगाया यह आरोप
उन्होंने शव को अपने गांव ले जाने की बात कही और हंगामा शुरू कर दिया। सूचना पर थाना उत्तर के एसएसआई नरेंद्र शर्मा, प्रमोद कुमार यादव, एसआई महेंद्र सिंह, अलवीना पठान पहुंच गए। पुलिस ने उन्हें समझाने के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
ससुराल वालों का आरोप है कि मायके वालों ने आवास पर तोड़फोड़ की है। एसएसआई थाना उत्तर नरेंद्र शर्मा ने कहा कि महिला की बीमारी के चलते मौत हुई है। मायका पक्ष के लोगों के हंगामे की सूचना पर पुलिस गई थी। शव पोस्टमार्टम को जिला अस्पताल भेजा है। अभी कोई तहरीर नहीं आई है।
ससुराल वालों का आरोप है कि मायके वालों ने आवास पर तोड़फोड़ की है। एसएसआई थाना उत्तर नरेंद्र शर्मा ने कहा कि महिला की बीमारी के चलते मौत हुई है। मायका पक्ष के लोगों के हंगामे की सूचना पर पुलिस गई थी। शव पोस्टमार्टम को जिला अस्पताल भेजा है। अभी कोई तहरीर नहीं आई है।