फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Woman dies during treatment in Agra

Agra News: आगरा में इलाज के दौरान महिला ने तोड़ा दम

Wed, 08 May 2024 01:17 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Wed, 08 May 2024 01:17 AM IST
विज्ञापन
Woman dies during treatment in Agra
आगरा में इलाज के दौरान महिला ने तोड़ा दम
विज्ञापन


भोगांव। गांव दुर्गापुर निवासी एक महिला की आगरा में उपचार के दौरान मौत हो गई। करीब 20 दिन से महिला आगरा में भर्ती थी। मायके पक्ष के लोगों की ओर से तहरीर देकर पोस्टमार्टम कराने की मांग की। कुछ देर बाद दोनों पक्ष के बीच समझौता हो गया।

जनपद फर्रुखाबाद के थाना मोहम्मदाबाद क्षेत्र के गांव गनपतपुर निवासी ओमकार सिंह ने थाने में तहरीर दी। पुलिस को बताया कि 22 वर्षीय पुत्री प्रियंका की शादी दो वर्ष पूर्व थाना क्षेत्र गांव दुर्गापुर निवासी पवनेश के साथ की थी। पुत्री काफी समय से बीमार चल रही थी। मंगलवार की सुबह उन्हें सूचना मिली कि पुत्री की मौत हो गई है। ससुरालीजन 20 दिन से आगरा में उपचार करा रहे थे। पिता की ओर से थाने में तहरीर देकर पोस्टमार्टम कराने की मांग की गई। इसके कुछ देर बाद दोनों पक्ष के बीच समझौता के प्रयास शुरू हो गए। मृतका के बच्चों के भविष्य को लेकर कृषि भूमि आदि कराए जाने की बात तय हुई। इसके बाद दोनों पक्ष के बीच सहमति बन गई। बिना कोई कानूनी कार्रवाई शव का अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed