{"_id":"6925de1e56b42c644c0c7669","slug":"woman-dies-due-to-hanging-kasganj-news-c-175-1-agr1054-139974-2025-11-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: फंदा लगाने से महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: फंदा लगाने से महिला की मौत
विज्ञापन
फोटो20कासगंज में पोस्टमार्टम गृह पर खड़े मृतक महिला प्रवेश के परिजन । संवाद
कासगंज। पटियाली के गांव नगरिया मोड में मंगलवार को फंदा लगाने से महिला की मौत हो गई। मायका पक्ष ने उसके ससुरालीजन पर हत्या का आरोप लगाया है। करीब चार वर्ष पूर्व महिला की शादी हुई थी, पुलिस मामले की जांच कर रही है।
जनपद बदायूं थाना उझानी के गांव पीरनगर निवासी अजय कुमार ने बताया कि बहन प्रवेश (27) पुत्री प्रेमचंद्र की शादी लगभग 4 वर्ष पूर्व नीरज पुत्र अशोक निवासी नगरिया मोड़ थाना पटियाली के साथ की थी। आरोप है कि बहनोई नीरज के किसी दूसरी लड़की से अवैध संबंध थे। शादी के बाद से वह दहेज की मांग को लेकर नीरज बहन को आए-दिन परेशान करता था। पति की प्रताड़ना से परेशान होकर वह कुछ दिन पहले अपने मायके चली आई। 24 नवंबर को ससुर अशोक उसे ससुराल बुलाकर ले गए। मंगलवार को उसकी मौत की सूचना किसी ने फोन पर दी। महिला की मौत के बाद उसके ससुरालीजन मौके से भाग गए। महिला की मौत के मामले में भाई अजय ने पति नीरज, ससुर अशोक, सास रामश्री, देवर संदीप व ननद उपासना, तुलसा, नन्ही और तान्या पर हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। पटियाली सीओ संदीप वर्मा ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।