{"_id":"5e1d58908ebc3e880a63a45e","slug":"woman-dies-due-to-gas-geyser-leaked-in-agra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बाथरूम में नहाते समय गैस गीजर हुआ लीक, दम घुटने से महिला की मौत, मोबाइल कंपनी में थी प्रोमोटर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाथरूम में नहाते समय गैस गीजर हुआ लीक, दम घुटने से महिला की मौत, मोबाइल कंपनी में थी प्रोमोटर
Tue, 14 Jan 2020 11:28 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Tue, 14 Jan 2020 11:28 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अगर आपने बाथरूम में गैस गीजर लगा रखा है तो इसके इस्तेमाल करते वक्त सावधानी बरतें। जरा सी लापरवाही हादसे का कारण बन सकती है। मथुरा में गैस गीजर लीक होने से एक महिला की दम घुटकर मौत हो गई।
सोमवार को हादसा उस वक्त हुआ, जब महिला बाथरूम में नहाने गई थी। महिला की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों ने महिला का अंतिम संस्कार कर दिया। पुलिस ने मामले की जानकारी से इनकार किया है।
कस्बा कोसीकलां के वसुंधरा एंक्लेव निवासी सपना (26) पत्नी सैंकी मोबाइल कंपनी में प्रोमोटर थी। पति जयपुर में नौकरी करता है। सोमवार की सुबह सपना बाथरूम में नहाने गई थी।

बाथरूम तोड़कर महिला का निकाला
काफी देर तक जब वो बाथरूम से नहीं निकली तो उसे आवाज दी। अंदर से जब कोई जवाब नहीं आया तो परिजनों ने बाथरूम के गेट पर लगी जाली से झांक कर देखा तो सपना एक साइड में बेहोशी की हालत में पड़ी हुई थी।
परिजनों ने आस पड़ोस के लोगों की मदद से बाथरूम का गेट तोड़ा। सपना को एक निजी अस्पताल में भर्ती किया गया। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। कोसीकलां थाना के इंस्पेक्टर दुर्गेश कुमार ने बताया कि इस मामले की कोई जानकारी नहीं है।