Firozabad: पति की लंबी उम्र के लिए करवा चौथ का व्रत रख पूजा के लिए कर रही थी सफाई, तभी आ गई मौत
करवा चौथ के व्रत को लेकर महिला तैयारी कर रही थी। सुबह से निर्जला उपवास थी। पूजा के लिए वह घर की सफाई कर रही थी, तभी करंट लगने से उसकी मौत हो गई। घटना के बाद घर में कोहराम मचा हुआ है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
फिरोजाबाद के शिकोहाबाद में पति की लंबी उम्र के लिए करवा चौथ का व्रत रख महिला को घर में कामकाज करते समय करंट लग गया, जिससे महिला अचेत हो गई। जानकारी होने पर परिजन अस्पताल लाए। इमरजेंसी में तैनात डॉक्टर ने महिला को मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
यहां का है मामला
नसीरपुर के गांव लाछपुर निवासी प्रेमवती (35) अपने घर पर करवा चौथ पर्व को लेकर साफ सफाई का कार्य कर रही थी। फ्रिज के नीचे जैसे ही उसने लीपने के लिए हाथ बढ़ाया, तभी उसे करंट लगा। करंट लगते ही महिला दूर जमीन पर गिर पड़ी और अचेत हो गई। जब परिजनों की नजर महिला पर पड़ी तो चीख पुकार मच गई। परिजन महिला को लेकर अस्पताल लाए। इमरजेंसी में तैनात डॉक्टर ने परीक्षण के बाद महिला को मृत घोषित कर दिया।
ये भी पढ़ें - Firozabad: पापा से मांगे थे 500 रुपये, नहीं मिले तो उठाया खौफनाक कदम
घर में मची चीख-पुकार
महिला की मौत की जानकारी होते ही परिवार के लोगों में चीख पुकार मच गई। परिजन शव को लेकर घर पहुंचे। सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए फिरोजाबाद मेडिकल कॉलेज भेज दिया। महिला की मौत से उसके परिवार में त्योहार के दिन मातम छा गया। प्रभारी निरीक्षक गगन गौड़ ने बताया कि करंट लगने से महिला की मौत हो गई है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।