फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Woman dies due to chemical drinking in agra

संदिग्ध हालात में केमिकल पीने से महिला की मौत, दहेज हत्या का आरोप, पति हिरासत में

Fri, 13 Dec 2019 10:50 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 13 Dec 2019 10:50 AM IST
विज्ञापन
Woman dies due to chemical drinking in agra
महिला का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
न्यू आगरा थाना के नगला पदी में संदिग्ध हालात में विवाहिता की केमिकल पीने से मौत हो गई। मायका पक्ष ने ससुरालियों पर दहेज के लिए हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर पति को हिरासत में लिया गया है। 
विज्ञापन

 
टूंडला के जारौली कलां निवासी आरती की शादी ढाई साल पहले नगला पदी निवासी रवि कुमार से हुई थी। उनकी एक साल की बेटी दिव्यांशी है। रवि ऑटो चलाता है। बुधवार को ससुरालीजनों ने आरती को एसएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। 
विज्ञापन


इलाज के दौरान आरती की मौत हो गई। पुलिस को ससुरालियों ने बताया कि आरती ने केमिकल का सेवन कर लिया था। घटना की जानकारी पर मायका पक्ष के लोग आ गए। उनका कहना था कि ससुराली आरती को परेशान करते थे। दहेज की मांग करते थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


थाना न्यू आगरा के प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि दहेज हत्या का मुकदमा दर्र्ज किया गया है। आरोपी पति को हिरासत में ले लिया गया है। उससे पूछताछ की जा रही है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed