फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Woman dies due to bike collision in agra

बाइक की टक्कर से महिला की मौत, हादसे के बाद हंगामा, दो घंटे तक मार्ग रहा जाम

Sun, 29 Dec 2019 07:51 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 29 Dec 2019 07:51 PM IST
विज्ञापन
Woman dies due to bike collision in agra
सांकेतिक तस्वीर
आगरा के सदर क्षेत्र में देवरी रोड पर रविवार सुबह बाइक की टक्कर से एक महिला की मौत हो गई। हादसे के बाद लोगों ने जाम लगा दिया। पुलिस के समझाने पर भी लोग नहीं माने। आरोपी बाइक चालक को गिरफ्तार करने की मांग करने लगे। सीओ सदर विकास जायसवाल के आश्वासन पर दो घंटे बाद जाम खोला जा सका। 
विज्ञापन


अनुपम नगर, कोटली बगीची निवासी शेखर जूता कारीगर हैं। उनकी पत्नी सुनीता (42) रविवार सुबह आठ बजे घर से सामान लेने के लिए मेन रोड पर आई थीं। देवरी रोड पर सेमरी बगीची के पास तेज रफ्तार बुलट बाइक ने उनको टक्कर मार दी। हादसे में सुनीता घायल हो गईं। 
विज्ञापन


सूचना पर परिजन पहुंच गए। वो सुनीता को अस्पताल ले गए, जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद बाइक सवार भाग निकला। घटना से आक्रोशित लोगों ने देवरी रोड पर जाम लगा दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मुआवजा और आरोपी को गिरफ्तार करने की मांग की। जाम की वजह से वाहनों की लाइन लग गई। सीओ सदर विकास जायसवाल ने लोगों को आश्वासन दिया। इस पर दो घंटे बाद ही जाम खोला जा सका। 


इस मामले में गौरव निवासी तोताराम स्कूल के पास, सदर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। वहीं मृतका के परिजनों में कोहराम मच गया। लोगों का कहना था कि बाइक की स्पीड अधिक होने की वजह से हादसा हुआ है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed