फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   woman dies at private hospital in agra

आगरा: निजी अस्पताल में ऑपरेशन के दौरान शिक्षिका की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

Fri, 02 Jul 2021 08:07 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 02 Jul 2021 08:07 PM IST
सार

मृतका के परिजनों ने चिकित्सकों पर लापरवाही का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि परखनली शिशु के ऑपरेशन में बेहोशी का इंजेक्शन की डोज अधिक देने के बाद मौत हुई है। 
 

विज्ञापन
woman dies at private hospital in agra
नमिता यादव का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के दिल्ली गेट स्थित सरकार अस्पताल में शुक्रवार को महिला मरीज की मौत होने पर परिजनों ने हंगामा कर दिया। जानकारी पर पुलिस पहुंची और परिजनों को शांत कराया। परिजनों ने लापरवाही का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। 

विज्ञापन


आवास विकास कॉलोनी निवासी हिमांशु यादव ने बताया कि मेरी पत्नी नमिता यादव (36) बेसिक शिक्षा शिक्षा विभाग के स्कूल में शिक्षक है। परखनली शिशु के लिए दो सप्ताह पहले सरकार अस्पताल में पंजीकरण कराया था। बताया कि जांच के लिए एक छोटा सा ऑपरेशन होगा। इस पर शुक्रवार को सुबह नमिता यादव को अस्पताल में भर्ती कराया। 
विज्ञापन


चिकित्सकों ने दोपहर में ऑपरेशन किया और परिजनों को बाहर बैठा दिया। कुछ देर बार डॉक्टर आए और कहा कि आपकी पत्नी की मौत हो गई है, हार्टअटैक आ गया था। हिमांशु न बताया कि मेरी पत्नी पूरी तरह से स्वस्थ थी, यहां के स्टाफ से जानकारी हुई कि बेहोशी के इंजेक्शन की अधिक डोज देने के कारण पत्नी की मौत हो गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

ऑपरेशन कक्ष में बिखरा हुआ था खून
मृतका के परिजन अशोक यादव ने बताया कि नमिता की मौत होने के बाद ऑपरेशन थिएटर में गए तो यहां पर खून बिखरा हुआ था। ग्लव्स पड़े हुए थे, जांच के लिए मामूली ऑपरेशन बताया गया था, लेकिन थोड़ी देर बाद ही मौत की जानकारी दे दी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed