फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Woman dies after falling from two storey roof while defending herself from monkey attack in Agra

Agra: बंदर ने किया हमला... बचाव करने में दो मंजिला छत से नीचे गिरी महिला, टूट गईं सांसें; चीख पड़े घरवाले

Mon, 12 Feb 2024 08:38 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला, न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला, न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Mon, 12 Feb 2024 08:38 PM IST
सार

आगरा में बंदर ने हमला किया तो बचाव करने में महिला दो मंजिला छत से नीचे गिर गई। इससे उनकी मौत हो गई। घरवालों ने देखा तो चीख पड़े। 

विज्ञापन
Woman dies after falling from two storey roof while defending herself from monkey attack in Agra
महिला की मौत के बाद घर पर विलाप करते परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा में बंदर ने बेटियों के सिर से मां की छांव छीन ली। सोमवार की दोपहर एक महिला घर की छत पर कपड़े सुखाने पहुंचीं तो बंदर ने उन पर हमला कर दिया। बचने की कोशिश में वह दो मंजिला छत से नीचे गिर पड़ीं। सिर में चोट लगने से उनकी दर्दनाक मौत हो गई। घटना से क्षेत्र के लोगों में आक्रोश है।

विज्ञापन


उत्तर क्षेत्र के विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल के घर के पास चंदा वाली गली में महेंद्र सिंह का मकान है। उनकी पत्नी चंद्रावती उर्फ चंदा दोपहर में अपने दोमंजिला मकान की छत पर कपड़े सुखाने के लिए पहुंचीं थीं कि अचानक बंदरों की टोली आ गई। इनमें से एक खूंखार बंदर ने चंद्रावती पर हमला कर दिया। बचने के प्रयास में वह छत से नीचे आ गिरीं। 

विज्ञापन

परिजन आनन-फानन उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। परिजन ने बताया कि चंद्रावती की चार बेटियां और एक पुत्र है। इनमें से दो बेटियां अविवाहित हैं। बंदरों के हमले से नीचे गिरी चंद्रावती की मौत की खबर के बाद पूरे क्षेत्र में आक्रोश छा गया। 

भैंरो बाजार में विधायक के घर के पास गली में लोग पहुंच गए। क्षेत्र के पूर्व पार्षद मनोज सोनी ने बताया कि बंदरों को पकड़ने में नगर निगम लापरवाही बरत रहा है। अभियान के रूप में बंदर पकड़े जाएं। पूर्व में भी कई महिलाओं की मौत बंदरों के हमले में हो चुकी है।

विज्ञापन

पुराने शहर के घर बन गए पिंजरे

पुराने शहर बेलनगंज, भैंरो बाजार, रावतपाड़ा, दरेसी, छत्ता, मोतीगंज, हॉस्पिटल रोड, मोती कटरा, नूरी गेट, किनारी बाजार, घटिया आजम खां और यमुना किनारा रोड के घर बंदरों के आतंक के कारण पिंजरे में बदल चुके हैं। लोगों ने घर के बरामदे, छतों और बालकनी को लोहे के जाल से बंद करा लिए हैं। 

पूर्व में बेलनगंज क्षेत्र में दरवाजा खुला रहने पर एक घर में 200 से ज्यादा बंदर पहुंच गए थे। इस कारण घर के लोग कई घंटों तक एक कमरे में दहशत के कारण बंद हो गए थे। बंदरों के कारण पुराने शहर के साथ अब नए क्षेत्रों में भी लोग घरों को किसी पिंजरे की तरह से लोहे के जाल से बंद करा रहे हैं।

विज्ञापन

आंकड़े एक नजर में

  • 13181 बंदर पकड़ने का नगर निगम का दावा
  • 6895 बंदरों की नसबंदी की जा चुकी
  • 100 जगह शहर में लंगूरों के कटआउट लगाए
  • 06 प्रस्ताव निगम सदन में बंदरों के लिए लगाए

निगम बंदरों को पकड़े

बंदरों के कारण पुराने शहर में कई लोगों की मौत हो चुकी है। निगम को पूरे संसाधन बंदर पकड़ने में लगा देने चाहिए। -अनुराग चतुर्वेदी, पार्षद, बेलनगंज

निगम शुरू करे अभियान

नगर निगम सदन में बंदरों के आतंक से मुक्ति के लिए प्रस्ताव रखा था। निगम तत्काल अभियान शुरू करे, ताकि कोई जान न जाए। - सुहेल कुरैशी, पार्षद

केवल कागजों में काम

केवल कागजों में अभियान चल रहा है। निगम के पशु चिकित्साधिकारी को सख्ती से यह अभियान चलाने की जरूरत है। -रवि माथुर, पार्षद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed