फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Woman dies after falling from the terrace of house in Agra

आगरा: संदिग्ध परिस्थिति में दो मंजिला मकान की छत से गिरकर महिला की मौत, जांच में जुटी पुलिस

Mon, 14 Feb 2022 12:09 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 14 Feb 2022 12:09 AM IST
सार

थाना एत्माद्दौला के मंडी समिति स्थित कानन वन कॉलोनी में एक महिला की मौत हो गई। पुलिस को बताया गया कि महिला की मौत छत से गिरने के कारण हुई है। पुलिस जांच कर रही है। 

विज्ञापन
Woman dies after falling from the terrace of house in Agra
सोनी सिंघल का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के थाना एत्माद्दौला के मंडी समिति स्थित कानन वन कॉलोनी में दो मंजिला मकान की छत से शनिवार रात को 12:30 बजे संदिग्ध परिस्थिति में विवाहिता सोनी सिंघल (35) गिर गईं। परिजन उसको अस्पताल ले गए जहां विवाहिता को मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस का कहना है कि जांच की जा रही है।

विज्ञापन


थाना प्रभारी निरीक्षक सत्यदेव शर्मा ने बताया कि सोनी सिंघल का मायका मुंबई में हैं। उनकी शादी 13 साल पहले कॉलोनी के निवासी लक्ष्मण सिंघल उर्फ धर्मेश के साथ हुई थी। उनके तीन बच्चे 12 साल की आसी, नौ साल की गोलू और बेटा चार साल का किसू है। लक्ष्मण एक निजी कंपनी में एकाउंटेंट हैं। 

विज्ञापन

रात एक बजे पुलिस को दी गई सूचना

शनिवार रात को एक बजे पुलिस को सूचना मिली कि सोनी सिंघल छत से गिर गईं हैं। पति उन्हें अस्पताल ले गए, जहां उनको मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस की पूछताछ में पति ने बताया कि उनका दो मंजिला मकान है। सोनी रात में मकान की छत पर गई थीं। कुछ देर बाद उनके गिरने की आवाज आई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

परिजन घर से बाहर निकले। सोनी घर के बाहर पड़ी हुई थीं। उसे अस्पताल ले गए। सीओ छत्ता दीक्षा सिंह ने बताया कि मामले में मृतका के पति और बेटियों से पूछताछ की गई लेकिन वह घटना के बारे में कुछ नहीं बता सके। इस पर घटनास्थल को देखा गया। 

फॉरेंसिक एक्सपर्ट को बुलाकर भी जांच कराई। मृतका के परिजनों को सूचना दी गई। वह रविवार दोपहर को आगरा पहुंच गए। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। अभी तक कोई आरोप नहीं लगाया गया है। तहरीर मिलती है तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed