फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Woman died under suspicious circumstances

Agra News: संदिग्ध पस्थितियों में महिला की मौत

Tue, 11 Jun 2024 12:16 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Tue, 11 Jun 2024 12:16 AM IST
विज्ञापन
Woman died under suspicious circumstances
कासगंज। कोतवाली सोरोंजी क्षेत्र के गांव में एक महिला की सोमवार की सुबह अचानक तबियत बिगड़ गई। परिजन उसे उपचार के लिए सोरोंजी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर ले गए। जहां उपचार के दौरान विवाहिता की मृत्यु हो गई। मृतका के पिता ने उसकी हत्या की आशंका जताई है।
विज्ञापन

कोतवाली सोरोंजी के गांव आलमपुर उर्फ गदेपुर निवासी मंजीता पत्नी संदेश की सोमवार की सुबह करीब 8 बजे अचानक तबियत बिगड़ गई। ससुरालियों ने उसे सीएचसी सोरोंजी पर उपचार के लिए ले गए। यहां प्राथमिक उपचार देने के बाद उसे कासगंज जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। आरोप है कि परिजन उसे जिला अस्पताल न ले जाकर विवाहिता को उसके मायके गांव गोवधी थाना सिकंदरपुर वैश्य ले जा रहे थे। जब मायके वालों को इसकी जानकारी मिली तो उन्होंने पुलिस को इसकी जानकारी दी। सूचना पर सक्रिय हुई पुलिस ने गांव हुमांयुपुर से वापस महिला को सोरोंजी सीएचसी में भर्ती कराया। जहां उपचार के दौरान दोपहर में महिला की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका के पिता कैलाश ने कोतवाली में अपनी पुत्री की हत्या की आशंका जताते हुए तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed