फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Woman Die Sat On Dharna In Dhanoli For Construction Drains And Road

आगरा: नाला निर्माण की मांग को लेकर 81 दिन से धरने पर बैठी महिला की मौत, ग्रामीणों में आक्रोश

Sun, 02 Jan 2022 11:02 AM IST
Abhishek Saxena संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Sun, 02 Jan 2022 11:02 AM IST
सार

आगरा के धनौली क्षेत्र में नाला निर्माण की मांग को लेकर धरना-प्रदर्शन चल रहा है। धरना के 81वें दिन एक महिला की मौत हो गई। मृतका के बेटे ने मौत की पुष्टि की। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। 

विज्ञापन
Woman Die Sat On Dharna In Dhanoli For Construction Drains And Road
महिला का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के धनौली में नाला निर्माण के लिए धरने पर बैठी 49 वर्षीय रानी देवी की शनिवार रात धरना स्थल पर मौत हो गई। रविवार सुबह उसका पुत्र नीरज चाय देने आया तब उसे पता चला। महिला की मौत से सुबह स्थिति तनावपूर्ण हो गई। सूचना पर भारी पुलिस फोर्स पहुंचा। शव का पोस्टमार्टम कराया। शाम पांच बजे पुलिस व प्रशासन की मौजूदगी में महिला का अंतिम संस्कार हुआ है।

विज्ञापन

सिरैली रोड स्थित विकास नगर में नाला निर्माण के लिए क्षेत्रीय लोगों का 13 अक्टूबर से धरना-प्रदर्शन चल रहा है। रविवार को 82वां दिन था। मृतक के पुत्र नीरज ने बताया कि मम्मी दो महीने से धरना स्थल पर ही रात में सोती थी। मैं मना करता था। रविवार सुबह सात बजे मैं चाय देने पहुंचा तो मम्मी नहीं रही। मैंने लोगों को बुला कर इकठ्ठा किया। 
विज्ञापन

आंदोलनकारी सावित्री चाहर ने प्रशासन को सूचित किया। सूचना पर पुलिस क्षेत्राधिकारी, एसडीएम, तहसील व अन्य अफसर पहुंच गए। शव को पोस्टमार्टम के लिए एसएन मेडिकल कॉलेज भेजा गया। पोस्टमार्टम के बाद शव धनौली पहुंचने पर आक्रोशित लोगों ने हंगामा किया। शव सड़क पर रख दिया। जाम लगाने का प्रयास किया। पुलिस फोर्स ने लोगों को समझाकर मामला शांत कराया। सिरौली गांव में ही मृतक  का अंतिम संस्कार हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

किराये पर रहते थे मां-बेटे
मृतक के 25 वर्षीय पुत्र नीरज ने बताया कि मैं मजदूर हूं। मेरे पिता मिठ्ठान लाल की 10 साल पहले मृत्यु हो गई। माँ विधवा थी। दो महीने से धरने में शामिल थी। रात को धरना स्थल पर ही सोती थी। मैंने कई बार वहां सोने से मना किया, लेकिन वो नहीं मानती थी। नीरज ने बताया कि धरना स्थल के पास ही एक मकान में किराये का कमरा है। एक हजार रुपये महीना किराया है।

आश्रित को दिलाएंगे पारवारिक लाभ
मौके पर पहुंची ज्वाइंट मजिस्ट्रेट लक्ष्मी एन ने बताया कि महिला रात में धरना स्थल पर सोई थी। ठंड की वजह से उनकी मृत्यु हो सकती है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट अभी नहीं आई है। मृतक आश्रित को राष्ट्रीय पारवारिक योजना का लाभ दिलाएंगे। 

मुख्यमंत्री राहत कोष से सहायता के लिए पत्र लिखा जाएगा। एसडीएम ने बताया कि लेखपाल से मृतक की जमीन आदि की जांच कराई जा रही है। इस संबंध में जिलाधिकारी प्रभु एन सिंह का कहना है कि एसडीएम की रिपोर्ट के आधार पर सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।

जिला अस्पताल में भर्ती कराई अम्मा
धरना स्थल पर टेंट लगा है। जहां 82 दिन से हर वक्त कोई न कोई रहता है। मृतक रानी के पास सो रही कीर्ति अम्मा की भी रविवार को तबियत बिगड़ गई।उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। 85 वर्षीय कीर्ति अम्मा भी आंदोलन में शामिल है। नाला निर्माण के लिए 5 दिसंबर को कीर्ति अम्मा और चौ. प्रेम सिंह ने भूसमाधि की कोशिश की थी। तहसीलदार ने समाधि के लिए खोदे गए गड्ढे से दोनों को निकाला था। तब 24 घंटे में नाला निर्माण कराने का आश्वासन दिया था।

नहीं है जलभराव, करा रहे हैं काम
सदर तहसील की ज्वाइंट मजिस्ट्रेट लक्ष्मी एन ने कहा कि सिरौली रोड पर आरसीसी सड़क निर्माण हो रहा है। जलभराव की समस्या अब नहीं है। कच्चा नाला भी खोदा जा चुका है। 2 करोड़ रुपये के कार्यों के टेंडर आठ जनवरी को खुलेंगे। इसके बाद विकास कार्य शुरू हो जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed