फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   woman death in road accident during her sister marriage in agra

घर में गूंज रही थी शादी की शहनाई, तभी आई ऐसी खबर मच गई चीख-पुकार

Sat, 09 Mar 2019 11:59 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 09 Mar 2019 11:59 AM IST
विज्ञापन
woman death in road accident during her sister marriage in agra
प्रतीकात्मक तस्वीर
आगरा के बिचपुरी में शुक्रवार शाम को छोटी बहन की शादी की खरीदारी करने आई बड़ी बहन की कंटेनर की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना से शादी वाले घर में कोहराम मच गया। लोगों ने जाम लगाकर हंगामा किया। यह हादसा तब हुआ, जब मृतका की बहन की बरात घर में आ चुकी थी।
विज्ञापन


टोहिला, थाना नदवई, भरतपुर निवासी सुमन पत्नी रामवीर सिंह की छोटी बहन चंचल की शुक्रवार को शादी थी। सुमन का मायका सदरवन, बिचपुरी में है। घर में बरात आ चुकी थी। शाम तकरीबन 5:30 बजे सुमन पति के साथ बाजार सामान खरीदने आई थी। 
विज्ञापन


बिचपुरी मार्ग पर एक बाइक एजेंसी के सामने पति बाइक लेकर खड़ा था। सुमन सड़क किनारे थी। तभी बोदला की ओर जा रहे कंटेनर ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। उसकी मौके पर मौत हो गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

गमगीन माहौल में पूरी हुईं शादी की रस्में

लोगों ने कंटेनर को पकड़ लिया और हंगामा किया। दो घंटे तक जाम लगाया। पुलिस ने आश्वासन देकर जाम खुलवाया। बिचपुरी चौकी प्रभारी तेज सिंह ने बताया कि आरोपी चालक नासिर है। उसके खिलाफ मृतका के पिता प्रभु ने मुकदमा दर्ज कराया है।

सुमन की मौत से शादी वाले घर में कोहराम मच गया। मंगल गीतों की जगह करुण क्रंदन गूंजने लगा। परिजन शादी नहीं करने की कहने लगे। बाद में बुजुर्गों ने शादी की रस्में सादा तरीके से करने का फैसला किया। मृतका के सात बच्चे हैं। पति मजदूरी करता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed