{"_id":"6069f89fa7ac03723670f111","slug":"woman-dead-saw-police-at-home-due-to-heart-attack","type":"story","status":"publish","title_hn":"मथुरा: पुलिस को देखकर आरोपी की मां की हार्टअटैक से मौत, ग्रामीणों ने लगाया चौकी के सामने जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुरा: पुलिस को देखकर आरोपी की मां की हार्टअटैक से मौत, ग्रामीणों ने लगाया चौकी के सामने जाम
Mon, 05 Apr 2021 12:06 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Mon, 05 Apr 2021 12:06 AM IST
विज्ञापन
महिला की मौत के बाद चौकी पर जमा भीड़
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा के कोसीकलां में स्वीमिंग पुल में नहाने गए एक युवक के साथ कुछ लोगों ने मारपीट कर दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश में दबिश दी। पुलिस को दरवाजे पर देख एक आरोपी की मां को हार्टअटैक आ गया। इससे उनकी मौत हो गई। इसके बाद परिजनों ने देर रात ग्रामीणों के साथ गोपाल बाग पुलिस चौकी पर हंगामा काटा और जाम लगा दिया। साथ ही पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की मांग की।
जानकारी के अनुसार मीना नगर निवासी मान सिंह रविवार शाम को करीब पांच बजे जिंदल फैक्टरी के पास स्थित स्वीमिंग पुल गया। वहां पहले से नहा रहे प्रमोद, सागर, सचिन, रोहताश पहलवान, विष्णु और कुछ अन्य लोगों ने उस पर हमला कर दिया। तमंचे की बट से मान सिंह के सिर पर हमला कर दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बाद में लाठी-डंडों से भी पिटाई कर दी। जानकारी पर पहुंची पुलिस को देख आरोपी फायरिंग करते हुए धमकी देकर भाग गए। देर शाम पुलिस ने रोहताश पहलवान के गोपाल बाग स्थित घर पर दबिश दी तो वह भाग गया। उसकी 75 वर्षीय मां को हार्टअटैक आ गया और उनकी मौत हो गई। इससे परिजनों व ग्रामीणों ने आक्रोशित होकर पुलिस चौकी पर हंगामा कर दिया। देर रात पुलिस ग्रामीणों को मनाने में जुटी रही। ग्राम प्रधान पद के कुछ संभावित प्रत्याशी भी वहां पहुंचकर मामले को हवा देने की कोशिश करने लगे और पुलिस पर हत्या का आरोप लगाने लगे। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक प्रमोद पंवार ने बताया कि मामले की जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।