{"_id":"62e9689ed1e411670b2337bd","slug":"woman-dead-body-found-hanged-in-the-house-in-agra","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: संदिग्ध हालत में विवाहिता की मौत, मायका पक्ष ने दहेज हत्या का लगाया आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: संदिग्ध हालत में विवाहिता की मौत, मायका पक्ष ने दहेज हत्या का लगाया आरोप
Tue, 02 Aug 2022 11:41 PM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Tue, 02 Aug 2022 11:41 PM IST
सार
आगरा में एक विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। उसका शव कमरे में फंदे से लटका मिला। मायका पक्ष ने दहेज हत्या का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विस्तार
आगरा के थाना शाहगंज क्षेत्र के रसूलपुर इलाके में संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत हो गई। वह सोमवार को ही मायके आई थी। परिजनों ने पति सहित अन्य ससुरालियों पर दहेज के लिए हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन
सराय ख्वाजा स्थित रसूलपुर निवासी निशा की शादी 11 नवंबर 2021 को पड़ोस में रहने वाले नईम के साथ हुई थी। परिजनों का आरोप है कि निशा को दहेज के लिए परेशान किया जाता था। वह सोमवार शाम को मायके आई थी। बाद में निशा का शव घर में कमरे में फांसी पर लटका मिला। सूचना पर पुलिस पहुंच गई। परिजनों ने नईम पर दहेज के लिए हत्या का आरोप लगाया।
विज्ञापन
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मंगलवार को परिजनों ने शव घर पहुंचने पर खेरिया मोड़ पर जाम लगा दिया। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। थाना शाहगंज के प्रभारी निरीक्षक जसवीर सिंह सिरोही ने बताया कि परिजनों ने समझाकर शांत किया। पति सहित अन्य के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन